बागबान में अमिताभ के बेटे बने अमन वर्मा का लुक हुआ चेंज, 20 साल बाद दाढ़ी-मूंछ में पहचानना हुआ मुश्किल, लोग बोले- ये क्या हुआ

टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से पहचान पाने वाले अमन वर्मा बड़े पर्दे पर अमिताभ बच्चन के बेटे का किरदार भी निभा चुके हैं. लेकिन कभी बेहद हैंडसम और फिट नजर आने वाले अमन वर्मा को आज आपके लिए पहचानना भी मुश्किल हो सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
अमन वर्मा की लेटेस्ट फोटो वायरल
नई दिल्ली:

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक एक्टर अमन वर्मा ने मनोरंजन की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई. अमन ने टीवी पर डेली सोप किया तो एंकरिंग भी की और दर्शकों के दिलों पर छा गए. टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से पहचान पाने वाले अमन वर्मा बड़े पर्दे पर अमिताभ बच्चन के बेटे का किरदार भी निभा चुके हैं. लेकिन कभी बेहद हैंडसम और फिट नजर आने वाले अमन वर्मा को आज आपके लिए पहचानना भी मुश्किल हो सकता है, उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को देख लोग ऐसा ही कह रहे हैं.
 

कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर अमन वर्मा की एक तस्वीर सामने आई, जिसे देख उनके फैंस हैरान हैं. टीवी और सिनेमा के पर्दे से बीते कई सालों से गायब अमन वर्मा का लुक अब काफी बदल गया है. तस्वीर में अमन शर्टलेस नजर आते हैं, लेकिन उनकी बॉडी पहले की तरह टोन्ड नजर नहीं आती. न ही चेहरे पर वह चार्म दिखता है. सफेद दाढ़ी और ग्रे हेयर के साथ पहली झलक में तो फैंस के लिए उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है.

Advertisement

बता दें कि अमन वर्मा को बड़ी पहचान एकता कपूर के पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली थी, इस सीरियल में अमन ने अनुपम कपाड़िया का किरदार निभाया था जो दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया. इसके अलावा अमन ने इंडियन आइडियल का पहला सीजन होस्ट किया था और खुल जा सिम-सिम में भी एंकर के रूप में नजर आए. फिल्मों की बात करें तो बागबान उनकी सबसे सफल फिल्म रही, जिसमें वह अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी के बेटे के किरदार में थे. इसके अलावा वो संघर्ष, बाबुल, अंदाज और वाह लाइफ हो तो ऐसी जैसी फिल्मों में भी नजर आए. 

ये भी देखें: ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

Featured Video Of The Day
राजनीति के 'मनहूस' बंगले! डीके शिवकुमार क्यों नहीं गए CM आवास? | Kachehri
Topics mentioned in this article
Aman Verma
Aman Yatan Verma
Tv Actor Aman Verma
Baghban Actor Aman Verma
Aman Verma Latest Photos
Aman Verma New Pics
Aman Verma Instagram
Aman Verma Then And Now
Aman Verma Changed Look Photo
Where Is Aman Verma
Aman Verma Wife
Aman Verma Age
Aman Verma Movies
Aman Verma Career
Aman Verma Net Worth
Aman Verma Tv Shows
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Actor
Aman Verma Facts
Aman Verma Viral Photos
Aman Verma Children