बादशाह ने सच में कर ली है शादी, पत्नी ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर सरेआम कहा- पतिदेव फैन्स कुछ पूछ रहे हैं

बादशाह और ईशा रिखी की शादी की तस्वीरें 24 मार्च को सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. इसके बाद से ना ही सिंगर ना ईशा किसी ने भी शादी को लेकर कोई अपडेट नहीं दी थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ईशा रिखी ने कनफर्म की बादशाह से शादी
Social Media
नई दिल्ली:

अगर आप भी परेशान हैं कि सिंगर रैपर बादशाह ने असल में शादी कर ली या नहीं तो चलिए अब टेंशन छोड़ दीजिए. उनकी पत्नी ईशा रिखी ने खुद क्लियर कर दिया है उनकी और बादशाह की शादी हो चुकी है और वह उनकी ऑफीशिल वाइफ हैं. ईशा एक पंजाबी एक्ट्रेस हैं और बादशाह के साथ शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद से उनका नाम लगातार चर्चा में रहा है. हाल में बादशाह ने एक लड़की के साथ तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों के बाद सवाल उठ गया कि अगर बादशाह वाकई शादीशुदा हैं तो ये लड़की कौन है. लड़की को लोगों ने पाकिस्तानी एक्ट्रे हानिया आमिर तक बता दिया. अब ऐसा लग रहा है कि लड़की का चेहरा तो दिख भी नहीं रहा था हो सकता है कि वह ईशा ही हों या फिर बादशाह के किसी गाने के शूट से कुछ तस्वीरें भी हो सकती हैं. वहीं इस बीच ईशा ने शादी को लेकर क्लियैरिटी दे दी है.

ईशा रिखी ने बादशाह से शादी को किया कनफर्म

इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान ईशा ने बताया कि उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत सारे सवाल मिल रहे थे और उन्होंने इन अटकलों को हमेशा के लिए खत्म करने का फैसला किया. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर, एक्ट्रेस ने एक फैन का सवाल शेयर किया जिसमें लिखा था, "मैम, आपकी और बादशाह भाई की शादी हो गई है, फिर आपने एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं किया है?"

एंटरटेनमेंट से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसके जवाब में ईशा ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरे पास ऐसे सवालों की बाढ़ आ गई है. 'क्या आपकी शादी हो गई है?' 'क्या आपने बादशाह से शादी की है?' 'आप एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते?' 'आप साथ में तस्वीरें क्यों पोस्ट नहीं करते?'"

Advertisement

"हां, मेरी शादी हो गई है. अब सबसे ज़्यादा पूछे जाने वाले सवाल पर आते हैं: 'आप एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते?' सच कहूं तो, मुझे लगता है कि मेरे पति को आप सभी को इसका जवाब देना चाहिए. पति देव (बादशाह), ऑडियंस के कुछ सवाल हैं. प्लीज जल्द से जल्द उनका जवाब दें." इसके साथ उन्होंने लाफिंग इमोजी लगाया.

इसके बाद एक और सवाल आया, जिसने ईशा से पूछा कि बादशाह की पत्नी होने के बावजूद उन्होंने उनके साथ एक भी फोटो क्यों पोस्ट नहीं की. सभी को हैरान करते हुए ईशा ने अपनी और बादशाह की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह रैपर की गोद में बैठी हुई दिख रही हैं और उन्होंने उन्हें गले लगाया हुआ है.

कब हुई बादशाह और ईशा रिखी की शादी?

इंस्टाग्राम पर 24 मार्च को वायरल हो रही कुछ तस्वीरों ने सभी को हैरान कर दिया. तस्वीरों में ईशा दुल्हन और बादशाह दूल्हा बने नजर आ रहे थे. ईशा की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनसे बादशाह के साथ ईशा की शादी का पता चला.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Peddi Controversy: जाह्नवी कपूर विवाद पर मधु को याद आई अपनी फिल्म, बोलीं- आज ऐसा रोमांस हो तो लोग लड़के को जेल भेज देंगे

Featured Video Of The Day
मिल गई चढ़ावा चोरों की तिजोरी! आतंकिस्तान से बात के लिए कौन बेचैन ?
Topics mentioned in this article
Isha Rikhi
Badshah
Entertainment
Bollywood