‘टटीरी’ गाने के विवाद में फंसे रैपर बादशाह, महिला आयोग ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

हरियाणा के पानीपत में मशहूर रैपर बादशाह को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. ‘टटीरी’ गाने को लेकर बढ़ते विवाद के बीच हरियाणा महिला आयोग ने सख्त रुख अपना लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बादशाह के टटीरी गाने पर मचा है बवाल

हरियाणा के पानीपत में मशहूर रैपर बादशाह को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. ‘टटीरी' गाने को लेकर बढ़ते विवाद के बीच हरियाणा महिला आयोग ने सख्त रुख अपना लिया है. आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने पानीपत पुलिस और पंचकूला पुलिस को बादशाह की गिरफ्तारी के आदेश देने की बात कही है. बताया जा रहा है कि आयोग की ओर से पूछताछ के लिए दिए गए समय पर भी रैपर पेश नहीं हुए. इसके बाद आयोग ने नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. साथ ही यह भी कहा गया है कि जब तक मामला साफ नहीं होता, तब तक प्रदेश में कहीं भी बादशाह का शो होने नहीं दिया जाएगा.

क्या है ‘टिटरी' गाने का विवाद

दरअसल हाल ही में रिलीज हुए गाने टटीरी(Tateeree) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. कुछ संगठनों और महिला आयोग का आरोप है कि गाने के बोल महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं और आपत्तिजनक हैं. इसी वजह से इस गाने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी. मामले की जांच के लिए हरियाणा महिला आयोग ने बादशाह को नोटिस जारी कर आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा था, लेकिन तय समय पर उनके नहीं पहुंचने से मामला और गर्मा गया.

महिला आयोग का सख्त रुख

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि आयोग अब हरियाणा की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी तरह से खड़ा है. उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि अगर जरूरत पड़े तो बादशाह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही बादशाह के पासपोर्ट को जब्त करने की भी अपील की गई है, ताकि वह देश छोड़कर न जा सकें. आयोग ने यह भी कहा कि जब तक विवाद खत्म नहीं होता, तब तक प्रदेश में उनके किसी भी शो की अनुमति नहीं दी जाएगी. इस मामले में उत्तराखंड स्टेट कमीशन फॉर वीमेन ने भी हरियाणा महिला आयोग को सहयोग देने की बात कही है. अब इस विवाद को लेकर संगीत और एंटरटेनमेंट जगत में भी चर्चा तेज हो गई है.

Featured Video Of The Day
Malda Incident पर Supreme Court सख्त, Mamata सरकार को CJI Suryakant की फटकार! | Bengal Election