बादशाह की दूसरी शादी भी फेल! पत्नी ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर लिखा- पति की पावर से डरी इसलिए अब तक चुप रही

सिंगर-रैपर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कुछ ऐसी बातें लिख दी हैं जिनसे उनके रिश्ते की असलियत और उतार चढ़ाव पब्लिक में चर्चा का विषय बन गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बादशाहर और ईशा रिखी की शादी में आई दरार
Social Media
नई दिल्ली:

रैपर बादशाह की पत्नी ने हाल में अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से लोगों को हैरान कर दिया. सबसे बड़ी वजह थी उनकी पोस्ट की टाइमिंग दरअसल पिछले कुछ समय से उनके रिश्ते में कड़वाहट की खबरें आ रही थीं. ईशा रिखी ने अपनी पोस्ट में हालात से निपटने के लिए चुप्पी साधने और आखिरकार अपनी बात कहने की हिम्मत जुटाने के बारे में बात की. ईशा ने लिखा, कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके बारे में कभी किसी को पता नहीं चलता. लंबे समय से मैं चुप रही क्योंकि मुझे डर था. मैं अपने पति की पावर, कॉन्टैक्ट, रिसोर्स और रसूख से इतनी डर गई थी कि मुझे लगा कि चुप रहना ही सुरक्षित है. चुप्पी का मतलब ये नहीं था कि मैंने सबकुछ स्वीकार कर लिया. यह बस सर्वाइवल का एक तरीका था.

ईशा ने आगे लिखा, आज मैं डर के आगे हिम्मत को चुन रही हूं. मैं भले ही पूरी कहानी सुनाने के लिए अभी तैयार नहीं हूं लेकिन फाइनली मैं ये दिखावा करना बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक है. ईशा की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है लेकिन बादशाह की तरफ से इस पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है.

बादशाह की दूसरी पत्नी हैं ईशा रिखी

सिंगर-रैपर बादशाह ने इस साल की शुरुआत में बेहद प्राइवेट सेरेमनी में ईशा रिखी से शादी की. तस्वीरें वायरल हुईं तो एक बार तो यकीन भी नहीं हुआ कि ये तस्वीरें असली हो सकती हैं. लंबे समय तक ये शादी पब्लिक की नजरों से दूर रही. खबर तब सामने आई जब ईशा की मां ने शादी के वीडियो और फोटो शेयर किए. इसके बाद ईशा ने भी इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के साथ बातचीत के दौरान शादी की खबर कनफर्म की थी. बता दें कि ईशा से पहले बादशाह ने जैस्मिन मसीह से शादी की लेकिन 2020 में इनका तलाक हो गया. बादशाह और जैस्मिन की एक बेटी भी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 35 साल पुराना हिंदी गाना जिसमें लता मंगेशकर की आवाज पर रेखा ने लगाए ठुमके, बना गांव-देहात की शादियों की शान

Featured Video Of The Day
कोई कानूनी कार्रवाई नहीं, सभाी केस होंगे वापस... बिहार सरकार की प्रदर्शनकारियों को राहत
Topics mentioned in this article
Badhshah
Isha Rikhi
Divorce
Entertainment
Bollywood