यूट्यूब से हटा बादशाह का 'टटीरी' गाना, अब विवाद पर सिंगर ने मांगी माफी, बोले- मैं हरियाणवी हूं

रैपर बादशाह ने अपने लेटेस्ट गाने 'टटीरी' पर हुए विवाद के बाद माफी मांगी है और कहा- अपना बेटा समझकर माफ कर दीजिए. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बादशाह ने मांगी टटीरी गाने के लिए मांगी माफी
नई दिल्ली:

रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने नए हरियाणवी ट्रैक 'टटीरी' के लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर उठे विवाद पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. बादशाह ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि गाने के एक हिस्से से कई लोगों, खासकर हरियाणा के लोगों की भावना को ठेस पहुंची है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने या किसी बच्चे-महिला के बारे में गलत बात कहने का नहीं था. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में बादशाह कहते नजर आए, "हेलो दोस्तों, मैं बादशाह. मेरा नया गाना 'टटीरी' रिलीज हुआ है और मैं देख रहा हूं कि उसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स और विजुअल्स की वजह से जो मैसेज गया है, उससे कई लोगों को, खासकर मेरे अपने हरियाणा के लोगों को ठेस पहुंची है. सबसे पहले मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं खुद हरियाणा से हूं. मेरी बोली, खान-पान, रहन-सहन, पहचान सब हरियाणा से जुड़ी है. मैं गर्व से कहता हूं कि मैं हरियाणवी हूं."

बादशाह ने कहा- बेटा समझकर माफ कर दें

उन्होंने आगे बताया, "हिप-हॉप जॉनर में लिरिक्स अक्सर प्रतिद्वंद्वी को नीचा दिखाने के लिए इस्तेमाल होते हैं. ये किसी औरत या बच्चे के लिए कभी नहीं था और न मैं कभी ऐसा करूंगा. मैंने हमेशा हरियाणा के कल्चर और बोली को ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश की है, लेकिन अगर किसी को ठेस पहुंची है तो मैं तहे दिल से क्षमा मांगता हूं. मुझे हरियाणा का बेटा समझकर, अपना बेटा समझकर आप माफ करेंगे, ऐसी उम्मीद करता हूं."

ये भी पढे़ं- ‘टटीरी' ने बढ़ाई बादशाह की मुश्किलें, एफआईआर के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, यूट्यूब से हटाया गया गाना

Advertisement

बादशाह के गाने टटीरी विवाद के बारे में 

गाना 1 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था, जिसमें सिमरन जगलन के साथ बादशाह ने परफॉर्म किया. हरियाणवी हिप-हॉप स्टाइल में बने इस ट्रैक के कुछ लिरिक्स और वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म वाली लड़कियों के विजुअल्स को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हुई. कई लोगों ने इसे आपत्तिजनक, अश्लील और महिलाओं का अपमान बताया. हरियाणा राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए बादशाह को समन जारी किया है. पंचकूला के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ और गाने का वीडियो यूट्यूब से हटा दिया गया है. पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर की प्रक्रिया भी शुरू की है. 

हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जैसे ही यह मामला हमारे संज्ञान में आया कि सरकारी स्कूल ड्रेस में और महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों के साथ एक गाना रिलीज किया गया है, सरकार की तरफ से मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और गाने में दिखाई गई रोडवेज बस का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है. जांच में रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ भी सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी. अभी तक इस मामले की जांच की जा रही है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- रैपर बादशाह के गीत 'टटिहरी' पर विवाद, आपत्तिजनक शब्दों पर महिला आयोग ने जारी किया समन

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet Expansion 2026:Akhilesh Yadav के 'PDA कार्ड' का जवाब है CM योगी का मंत्रिमंडल विस्तार?