बच्चन परिवार की 30 साल पुरानी अनसीन फोटो वायरल, तब पिता के कंधे तक आते थे अभिषेक बच्चन 

बच्चन परिवार की इस तस्वीर को देख अंदाजा लगाया जा सकता है की यह तस्वीर 28 से 30 साल पुरानी है. इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन ब्लैक एंड व्हाइट टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं जया बच्चन साड़ी में नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
बच्चन परिवार की 30 साल पुरानी अनसीन फोटो वायरल
नई दिल्ली:

बच्चन परिवार आए दिनों सोशल मीडिया पर छाया रहता है. फैंस परिवार की एक तस्वीर देखने के लिए बेताब रहते हैं. बीते दिनों परिवार का लेटेस्ट फैमिली फोटो वायरल हुआ था. जहां पूरा परिवार साथ नजर आ रहा था. वहीं अब बच्चन परिवार का एक सालों पुराना फैमिली फोटो वायरल हो रहा है. यह अनसीन फोटो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. इस बेहद खास तस्वीर में देखा जा सकता है की अमिताभ बच्चन के साथ उनकी पत्नी जया बच्चन बेटी श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं. 

बच्चन परिवार की इस तस्वीर को देख अंदाजा लगाया जा सकता है की यह तस्वीर 28 से 30 साल पुरानी है. इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन ब्लैक एंड व्हाइट टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं जया बच्चन साड़ी में नजर आ रही हैं. बेटी श्वेता भी जींस-टॉप में नजर आ रही हैं. बता दें की आज की तारीख में पिता से लंबे अभिषेक इस तस्वीर में पिता के कंधे तक आ रहे हैं. दोनों ही बच्चों ने हाथों में फूल पकड़े हैं. अभिषेक को पहचान पाना ही काफी कठिन लग रहा है. 

बता दें की बच्चन परिवार की यह अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर बेहद पसंद की जा रही है. इस तस्वीर की सादगी को देख फैंस कमेंट करते थक नहीं रहे हैं. एक फैन ने लिखा क्या बात है इतनी सालों पुरानी तस्वीर यकीन ही नहीं होता. तो दूसरे फैन ने कहा क्या फैमिली है. आज भी लोग आपसे सीख लेते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mathura Controversy: कैसे हुई फरसा वाले बाबा की मौत? जिससे मथुरा में कट रहा बवाल! | Yogi | UP Police