3 दिन की बच्ची हॉस्पिटल से हुई किडनैप, बाप पर पुलिस का शक, इस थ्रिलर मूवी को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

मलयालम फिल्म बेबी गर्ल थिएटर्स के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव एप रिलीज हो गई है. फिल्म की कहानी एक 3 दिन की बच्ची की किडनैपिंग की कहानी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई मलयालम फिल्म
नई दिल्ली:

एक टाइम था जब साउथ इंडियन फिल्मों का लोग मजाक बनाते थे उन्हें देखना तक पसंद नहीं करते थे, लेकिन अब ऑडियंस का टेस्ट और उनकी नजरिया बदल चुका है. अब साउथ की फिल्में लोगों को काफी पसंद आती हैं. जैसे हाल ही में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘बेबी गर्ल' इस वक्त काफी चर्चा में हैं. अरुण वर्मा के निर्देशन में बनी निविन पॉल स्टारर मलयालम फिल्म ‘बेबी गर्ल' 23 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में एक छोटी बच्ची की किडनैपिंग की कहानी दिखाई गई है जो आपको अंदर तक झंझोर देगी. ETV भारत की रिपोर्ट के मुताबिक ये थ्रिलर फिल्म असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित होकर बनाई गई है.

जानें क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक 3 दिन की बच्ची की किडनैपिंग के इर्द-गिर्द घूमती है जो हॉस्पिटल से गायब हो जाती है. इसी बीच पुलिस मामले की जांच शुरू कर देती है और उनका शक ‘सनल मैथ्यू' पर जाता है जो उस हॉस्पिटल में काम करता है. फिल्म में निविन पॉली ने सनल का किरदार निभाया है जो बच्ची गायब होने के बाद उसे ढूंढने में पूरी जान लगा देता है. हालांकि इन्वेस्टिगेशन के दौरान पुलिस का शक बच्ची के बाप के ऊपर भी जाता है. लेकिन असल में बच्ची किसने किडनैप की है, उसके साथ क्या होता है ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी.

ये भी पढ़ें- विलेन बनने के लिए सनी देओल ने बनाए बाइसेप्स, एक ही वैनिटी वैन में भाई के साथ दिखे बॉबी देओल, लोगों ने दिया रिएक्शन

Advertisement

निविन नहीं किसी और कास्ट करने वाले थे डायरेक्टर

ईटीवी भारत को दिए इंटरव्यू में निविन ने बताया कि निविन उनकी पहली पसंद नहीं थे वो तो किसी और कास्ट करना चाहते थे, लेकिन डेट्स की वजह से उन्हें निविन को अप्रोच करना पड़ा. डायरेक्टर ने बताया ‘शुरू में, हमने किसी दूसरे एक्टर के साथ फिल्म प्लान की थी. लेकिन शेड्यूलिंग की दिक्कतों की वजह से, हमने निविन पॉली से देर से बात की, और खुशकिस्मती से वो मान गए. हमने उनके लिए स्क्रिप्ट में छोटे-मोटे बदलाव किए और वो बहुत अच्छे से काम कर गए. आपको बता दें कि ‘बेबी गर्ल' की कहानी भले ही सेंसिटिव हो, लेकिन पर्दे पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. फिल्म ने ओटीटी पर रिलीज होने से पहले तक सिर्फ 4.10 करोड़ का बिजनेस किया.

ये भी पढ़ें- सरगुन मेहता की म्यूजिक की समझ है जीरो, एमी विर्क के गानों को किया था रिजेक्ट, पंजाबी सिंगर बोले- उसकी सेंस एकदम जीरो है

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Modi UAE Visit: India में 5 अरब डॉलर का निवेश करेगा UAE, बड़ा ऐलान | LPG | Defence Partnership
Topics mentioned in this article