11 साल पहले थिएटर्स पर प्रभास का सिक्का ऐसा चला जिसने इंडियन सिनेमा का डीएनए हमेशा-हमेशा के लिए बदल के रख दिया. 10 जुलाई 2015 को तेलुगु फिल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली की विजुअल सुनामी 'बाहुबली: द बिगिनिंग'आई जिसकी आंधी ने कई फिल्मों को मसल कर रख दिया. यह सिर्फ कोई फिल्म नहीं थी, बल्कि इस फिल्म ने साउथ कि फिल्मों के लिए बॉलिवुड में एक अलग रास्ता बनाया. जिसने बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक, सबके होश उड़ा दिए. भास ने इस दौरान बॉक्स ऑफिस को इस तरह से हिला डाला कि इंडियन सिनेमा का DNA हमेशा के लिए बदल गया. एसएस राजामौली की 'बाहुबली' फ्रैंचाइज़ की कुल वर्ल्डवाइड कमाई लगभग ₹2,460 करोड़ ($300 मिलियन से अधिक) है.
अमरेंद्र और महेंद्र बाहुबली के किरदार को था जिया
इस फिल्म में एक्टर प्रभास ने पर्दे पर सिर्फ एक्टिंग नहीं की बल्कि इसकी कहानी के किरदारों को अमरेंद्र और महेंद्र बाहुबली के किरदार को जिया है. जब वो स्क्रीन पर तलवार भांजते थे, तो थिएटर्स में सीटियां नहीं, सीधे दर्शकों के दिल धड़कते थे. वहीं अब इस फिल्म को रिलीज हुए ग्यारह साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी जब 'बाहुबली' का बैकग्राउंड म्यूजिक गूंजता है, तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं.इसके असरदार डॉयलॉग आज भी फैन्स के दिलों में वैसे ही बने हुए है.
तो चलिए आज इस ब्लॉकबस्टर एनिवर्सरी के मौके पर प्रभास के उन 5 कड़क, दमदार और पैसा-वसूल डायलॉग्स पर नजर डालते हैं, जिन्होंने थिएटर्स में सीटिया रूकने ही नहीं दी.
"देवी मां की प्यास बुझाने के लिए एक निर्बल की बलि क्यों? मेरा उमड़ता हुआ रक्त समर्पित है."
"क्या है मृत्यु? रणभूमि में शत्रु से भयभीत होकर जीवित रहना ही मृत्यु है."
"सर कटने के बाद भी जो शत्रु की छाती में डर पैदा करे... वही राजपूत है. और यह मृत्यु पर विजय है!"
"तुम मेरी हो अवंतिका... तुम्हें पाने के लिए मैं किसी भी पर्वत पर चढ़ सकता हूं, कोई भी युद्ध लड़ सकता हूं।"
"नफरत की आग क्यों भड़क रही है इन आंखों में... जिनमें सिर्फ प्यार होना चाहिए था?"
₹2,460 करोड़ का दिया बॉक्स ऑफिस हिट
10 जुलाई 2015 को शुरू हुआ यह सफर आज 11 साल बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है.'बाहुबली' के बाद से प्रभास टॉलीवुड के साथ ब़ॉलीवुड और हॉलीवुड के भी ग्लोबल आइकॉन बन गए. बता दें कि एसएस राजामौली की 'बाहुबली' फ्रैंचाइज़ की कुल वर्ल्डवाइड कमाई लगभग ₹2,460 करोड़ ($300 मिलियन से अधिक) है. इसमें दोनों फिल्मों-'बाहुबली: द बिगिनिंग' और 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन'—का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शामिल है.
यह भी पढ़ें: बाहुबली का वो एक्टर जिसको मिली थी सबसे कम फीस, दोनों ही पार्ट में जमकर खाई दर्शकों की गालियां