एसएस राजामौली की 'बाहुबली: द बिगिनिंग' जब थियेटर्स में आई तो तूफान आ गया. दर्शक फिल्म देखने के लिए टूट पड़े और इसका नतीजा ये हुआ कि फिल्म ने दुनियाभर में 650 करोड़ रुपये की कलेक्शन की. इस फिल्म ने फैन्स का भरपूर मनोरंजन किया और साथ साथ उन्हें एक सवाल भी दे दिया. ऐसा सवाल जिसके जवाब का इंतजार दर्शक सीक्वल के रिलीज तक करते हैं. कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? 10 जुलाई, 2015 को रिलीज हुई इस फिल्म को 11 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर हमने सोचा क्यों ना आपको सुपर सक्सेसफुल कही जाने वाली फिल्म की स्टार कास्ट की फीस के बारे में ही बता दें.
बाहुबली स्टार कास्ट की फीस
राजामौली की फिल्म की इस स्टार कास्ट ने पर्दे पर जो जादू चलाया उसके लिए तो वो काफी मोटी-मोटी रकम डिजर्व करते हैं लेकिन चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा और सबसे कम पैसे किसे मिले थे. बात करें लीड स्टार यानी बाहुबली प्रभास की तो उन्हें इस फिल्म के दोनों पार्ट्स के लिए 25 करोड़ रुपये में साइन किया गया था. इसके अलावा प्रॉफिट शेयरिंग का भी हिस्सा थे.
Photo Credit: social media
भल्लाल देव के किरदार में जान फूंक देने वाले राणा दग्गुबाती को फीस के तौर पर 15 करोड़ रुपये मिले थे. अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया को 5-5 करोड़ में साइन किया गया था. रम्या कृष्णन जिन्होंने शिवगामी के किरदार को इतने दमदार तरीके से पेश किया उन्हें इस फिल्म के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये में साइन किया गया था. नास्सर जो फिल्म में शिवगामी के पति और भल्लादेव के पिता के रोल में थे उन्हें इस फिल्म के लिए 1.5 करोड़ से 2 करोड़ रुपये दिए गए थे.
बता दें कि बाहुबली-1 साल 2015 में आई थी. इसके बाद बाहुबली-2 साल 2017 में रिलीज हुई और इससे भी बड़ी हिट साबित हुई थी. अब हाल में नेटफ्लिक्स पर आई 'बाहुबली: द टॉर्च बियरर' नाम से चार एपिसोड की सीरीज में फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर भी एक बड़ी हिंट दी गई. हालांकि कहानी क्या होगी और किस पर फोकस होगा इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया गया.