2020 के बाद आखिर आयुष्मान खुराना को क्या हो गया? एक के बाद एक 5 फिल्में फ्लॉप, सिर्फ इस मूवी ने बचाई इज्जत

एक समय लगातार हिट फिल्में देने वाले आयुष्मान खुराना की कई फिल्में 2020 के बाद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गईं. आखिर कोविड के बाद ऐसा क्या बदला कि उनका हिट फॉर्मूला काम करना बंद कर गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कभी थे कंटेंट फिल्मों के किंग, अब लगातार फ्लॉप दे रहे आयुष्मान खुराना

एक वक्त था जब आयुष्मान खुराना की फिल्म का मतलब होता था जबरदस्त कहानी, अलग कॉन्सेप्ट और बॉक्स ऑफिस पर पक्का धमाका. लोग उनकी फिल्मों का इंतजार इसलिए करते थे क्योंकि उनमें कॉमेडी भी होती थी, इमोशन भी और सोशल मैसेज भी. ‘अंधाधुन', ‘बधाई हो', ‘बाला' और ‘ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों ने आयुष्मान को बॉलीवुड का सबसे अलग और भरोसेमंद स्टार बना दिया था. लेकिन 2020 के बाद अचानक पूरा खेल बदल गया. जिन फिल्मों से लोग बड़ी उम्मीद लगा रहे थे, वही थिएटर में फीकी पड़ती चली गईं. अब फैंस के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर आयुष्मान खुराना का वो पुराना जादू कहां गायब हो गया.

जब आयुष्मान का नाम ही हिट की गारंटी था

2020 से पहले आयुष्मान लगातार ऐसी फिल्में दे रहे थे जो लोगों को खूब पसंद आ रही थीं. ‘अंधाधुन' ने सस्पेंस से लोगों का दिमाग घुमा दिया था, तो ‘बधाई हो' ने फैमिली ऑडियंस को खूब हंसाया. ‘बाला' और ‘ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों ने कॉमेडी के साथ मजेदार सोशल मैसेज भी दिया. सबसे खास बात ये थी कि उनकी हर फिल्म में कुछ नया देखने को मिलता था. यही वजह थी कि लोग उन्हें कंटेंट फिल्मों का असली स्टार मानने लगे थे.

कोविड के बाद क्यों बिगड़ गया पूरा मामला

कोविड के बाद लोगों का मूड पूरी तरह बदल गया. अब दर्शक थिएटर में बड़ी एक्शन फिल्में और भारी-भरकम विजुअल देखने ज्यादा जाने लगे. इसी बीच आयुष्मान की ‘चंडीगढ़ करे आशिकी', ‘अनेक', ‘डॉक्टर G' और ‘एन एक्शन हीरो' जैसी फिल्में आईं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाईं. कई फिल्मों की कहानी अच्छी थी, लेकिन फिर भी लोग थिएटर तक नहीं पहुंचे. इस बीच सिर्फ ‘ड्रीम गर्ल 2' ही ऐसी फिल्म रही जिसने अच्छी कमाई करके आयुष्मान की इज्जत बचा ली.

क्या फिर लौटेगा आयुष्मान का पुराना जादू?

आयुष्मान आज भी बॉलीवुड के सबसे अलग सोच वाले एक्टर्स में गिने जाते हैं. वो हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करते हैं और यही बात उन्हें बाकी स्टार्स से अलग बनाती है. अब फैंस को इंतजार है उस फिल्म का जो एक बार फिर आयुष्मान को पुराने वाले हिट मोड में वापस ले आए. देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो फिर से बॉक्स ऑफिस पर वही धमाका कर पाएंगे या नहीं.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM मोदी की ईंधन बचत की अपील के बाद दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान