मेहनत और काबिलियत के अलावा कई बार बॉलीवुड में किस्मत भी बहुत मायने रखती है. काबिलियत होने के बावजूद भी कई बार किस्मत साथ नहीं देती तो वो मुकाम नहीं मिल पाता जिसे पाने की चाहत होती है. आज हम ऐसे ही एक एक्टर के बारे में बात कर रहे हैं जिसके पास कभी फिल्मों की लाइन लगी रहती थी, एक दौर ऐसा था जब उन्हें वो फिल्में ऑफर हुईं जिसे बाद में शाहरुख खान और सैफ अली खान जैसे सुपरस्टार्स ने किया. लेकिन इस एक्टर की एक गलती ने उनका बनता हुआ करियर बिगाड़ दिया.
शाहरुख की इस फिल्म को किया रिजेक्ट
हम बात कर रहे हैं बलमा, पापी गुड़िया और फूल बने पत्थर जैसे फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले अविनाश वधावन की. सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में, एक्टर ने बताया कि उन्होंने 1992 की फिल्म ‘दीवाना' में राजा साही का रोल करने से मना कर दिया था, जिसे बाद में शाहरुख़ खान ने निभाया था. अविनाश ने बताया कि दीवाना के लिए वह पहली पसंद थे.
ये भी पढ़ें -28 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर दिखेगी नागार्जुन और तब्बू की जोड़ी, कभी एक दूसरे के प्यार में थे पागल ये दोनों सितारे
उन्होंने कहा, "राजू मुझसे मिलने आया. बातों-बातों में उसने मुझे बोला कि मुझे फिल्म का ऑफर आया है बतौर डायरेक्टर. 3 प्रोड्यूसर हैं. हम एक फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसमें 2 हीरो हैं. ऋषि कपूर जी को पहले ही साइन कर लिया गया है और एक नई लड़की है दिव्या भारती उसको हम ले रहे हैं और दूसरा हीरो अभी फाइनल नहीं हुआ है. और अविनाश मैं तुझसे मिलने आया हूं, उस रोल के लिए.
इसके बाद, अविनाश वधावन ने बताया कि कैसे लंच टाइम में राज कंवर ने उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई. एक्टर ने आगे कहा, ‘मैंने उसको बोला कि राजू सेकंड हीरो की तो एंट्री इंटरवल के ठीक पहले है. पूरी फिल्म ऋषि कपूर और दिव्या भारती पर फोकस थी. तो मैंने कहा यार मैं इस टाइम सारी सोलो हीरो फिल्में कर रहा हूं. और ऋषि जी की बहुत रिस्पेक्ट करता हूं मैं. मेरे बहुत फेवरेट रहे हैं वो. मुझे ऐसे लगता है कि वो मेरे से एज-वाइज बड़े लगेंगे. उन्होंने मुझे कन्विंस करने की कोशिश की. उन्होंने कहा, तुम्हें पता है दीवाना, तुम टाइटल रोल कर रहे हो. वो मुझे वो रोल करने के लिए फोर्स कर रहे थे. लेकिन मैंने मना कर दिया, मेरे पास डेट्स भी नहीं थे. एक साल तक की डेट्स बुक थी, मेरी 8 फिल्में फ्लोर पर थी.'
ये भी पढ़ें -धुरंधर 2 के जमील जमाली को पाकिस्तानी नेता ने भेजा प्यार, राकेश बेदी को कहा- आई लव यू
शाहरुख खान को यह रोल कैसे मिला, इस बारे में बात करते हुए, अविनाश वधावन ने कहा, “फिर वह दूसरे लोगों के पास गए. फिर आखिर में मुझे लगता है कि दिव्या ने ही शाहरुख का नाम सुझाया. दिव्या शाहरुख को जानती थीं. उन्होंने ही उन्हें राज कंवर से मिलवाया और इस तरह उन्होंने इसे साइन किया.”
ये दिल्लगी में मिला था सैफ वाला रोल!
अविनाश वधावन ने यह भी बताया कि कैसे यश चोपड़ा के ऑफिस में देर से पहुंचने की वजह से उन्हें 1994 की फिल्म 'ये दिल्लगी' में काम करने का मौका गंवाना पड़ा. उन्होंने बताया, ‘मैं वो जो गाना था ओले ओले, वो गाना सैफ अली खान पर फिल्माया गया था. शायद, वो मुझे यही रोल देना चाहते थे. क्योंकि मुझे बाद में पता लगा कि अक्षय कुमार मुझसे पहले ही फाइनल हो चुके थे.'