आतिफ असलम ने गाया 23 साल पुराना बॉलीवुड का पॉपुलर गाना, इमरान हाशमी के सॉन्ग को भी गुनगुनाया, फैंस बोले- हाय दिल जीत लिया

आतिफ असलम की पाकिस्तानी इंडियन आइडल में हालिया लाइव परफॉर्मेंस ने फैंस को नॉस्टेल्जिया में पहुंचा दिया है. सिंगर ने अपने करियर के दो सुपरहिट गाने गाए, जिन्हें सुनकर लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गईं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आतिफ की आवाज ने फैंस को किया नॉस्टेल्जिक!
नई दिल्ली:

आतिफ असलम की आवाज में कुछ ऐसा जादू है, जो पुराने से पुराने जख्मों को भी खूबसूरत यादों में बदल देता है. उनकी आवाज करीब दो दशक से म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट पर राज कर रही है. लेकिन हाल ही में इस रॉकस्टार की एक परफॉरमेंस ने फैंस को फिर से 2000s की सुनहरी यादों में पहुंचा दिया है. पाकिस्तानी इंडियन आइडल के फिनाले में सिंगर के इस कारनामे का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें बटोर रहा है. मंच पर आते ही आतिफ ने अपनी आवाज का ऐसा जादू चलाया कि वहां मौजूद लोग ही नहीं, बल्कि वीडियो देखने वाले फैंस भी अपने पुराने दिनों में लौट गए. इस लाइव परफॉरमेंस के दौरान उन्होंने अपने करियर के दो बेहद पॉपुलर गाने गाए, जिनमें ‘आदत' और ‘वो लम्हें' शामिल था.

आदत सुनते ही भावुक हुए फैंस 

मंच पर जैसे ही आतिफ ने अपने पुराने हिट्स की झलक पेश की, फैंस के बीच नॉस्टेल्जिया की लहर दौड़ गई. आतिफ असलम को म्यूजिक की दुनिया में बड़ी पहचान दिलाने में 23 साल पहले कलयुग फिल्म के ‘आदत' गाने की अहम भूमिका रही है. यह गाना उनके करियर के सबसे पुराने ट्रैक में शामिल है और आज भी फैंस के बीच उतना ही लोकप्रिय है. यह गाना आज भी कई लोगों की प्लेलिस्ट में मौजूद है. 

लाइव परफॉर्मेंस में इन दोनों गानों की झलक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आतिफ असलम की आवाज का जादू वक्त के साथ कम नहीं हुआ है. उनके पुराने गाने आज भी फैंस के लिए उतने ही खास हैं और एक छोटी-सी लाइव परफॉर्मेंस उन्हें सीधे पुराने दौर में पहुंचाने के लिए काफी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन की फेवरेट है ये गजल, जगजीत सिंह ने अपनी आवाज से जीता दिल, कहा- बहुत शानदार गजल है

Featured Video Of The Day
नेपाल त्रासदी पर NDTV के एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल, "मुश्किल घड़ी में खड़े हैं साथ"
Topics mentioned in this article
Atif Aslam Live Performance
Atif Aslam Songs
Atif Aslam Bollywood Song
Atif Aslam