ये गाने थे अटल बिहारी वाजपेयी के फेवरेट, इस सिंगर से था खास नाता, बेटी कहकर पुकारते थे पूर्व प्रधानमंत्री

बॉलीवुड में कुछ संगीतकार और सिंगर्स उनके फेवरेट थे और उन्हें सुनना वह हमेशा पसंद करते थे. आइए जानते है कि अटल जी का फेवरेट गाना कौन सा था और किन सिंगर्स को वो बेहद पसंद करते थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ये था अटल बिहारी वाजपेयी का फेवरेट सॉन्ग
नई दिल्ली:

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी न सिर्फ आजाद भारत के सबसे पसंदीदा नेता थे बल्कि वह संगीत और साहित्य के बहुत बड़े प्रशंसक भी थे. वो खुद एक कवि और लेखक थे, उनकी लिखी कविताएं अमर हो गई हैं. संगीत से भी उनका गहरा जुड़ाव था. वह क्लासिकल म्यूजिक के साथ ही बॉलीवुड गानों के भी शौकीन थे. बॉलीवुड में कुछ संगीतकार और सिंगर्स उनके फेवरेट थे और उन्हें सुनना वह हमेशा पसंद करते थे. आइए जानते है कि अटल जी का फेवरेट गाना कौन सा था और किन सिंगर्स को वो बेहद पसंद करते थे.

यह भी पढ़ें- 30 रुपए लेकर आया था मुंबई, फिर बना सुपरस्टार 

अटल जी का फेवरेट गाना

बॉलीवुड गानों की बात करें तो उन्हें बंदिनी फिल्म का "ओ रे मांझी" गाना बहुत पसंद था. ये गाना नूतन और अशोक कुमार पर फिल्माया गया था. गाना के म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर दोनों एस डी बर्मन ही थे. इसके अलावा फिल्म ‘कभी कभी' का गाना "कभी-कभी मेरे दिल में" भी उनका फेवरेट था. अमिताभ बच्चन और राखी का ये गाना मुकेश ने गाना था और इसके म्यूजिक खय्याम ने दिया था. वो दिग्गज संगीतकार एस.डी. बर्मन का गाना "मेरे साजन हैं उस पार" भी बहुत शौक से सुनते थे. दिग्गज गायक मुकेश और लता मंगेशकर उनक फेवरेट बॉलीवुड सिंगर्स थे.

क्लासिकल म्यूजिक की बात करें तो गायक भीमसेन जोशी उनके फेवरेट थे. सरोद वादक अमजद अली खान और बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया को सुनना वह बहुत ज्यादा पसंद करते थे.

यह भी पढ़ें- धुरंधर सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने कॉन्सर्ट के दौरान सगाई का किया ऐलान, मंगेतर से मिलवाया

लता मंगेशकर के साथ बाप-बेटी का रिश्ता

अटल जी के निधन के बाद खुद लता मंगेशकर ने एक इंटरव्यू में कहा कि अटल जी के साथ उनका रिश्ता पिता-पुत्री का था. लता मंगेशकर ने कहा, "वे मेरे पिता समान थे. वे मुझे बेटी कहकर बुलाते थे. मैं उन्हें दद्दा  कहती थी. मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने पिता को फिर से खो दिया है. जब मैंने उनके चेहरे की चमक, उनकी प्रभावशाली भाषण कला और कला के प्रति उनके प्रेम को देखा, तो मुझे हमेशा अपने पिता (महान संगीतकार-मंच अभिनेता पंडित दीनानाथ मंगेशकर) की याद आई. वे एक महान आत्मा थे. उनकी प्रशंसा में कोई शब्द पर्याप्त नहीं हैं। अटल जी कभी शब्दों की कमी महसूस नहीं करते थे. लेकिन मैं कर रही हूं."

Advertisement
Featured Video Of The Day
मेस्सी का जादू बरकरार, स्विट्जरलैंड को 3-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना
Topics mentioned in this article
Atal Bihari Vajpayee S Favorite Song
Atal Bihari Vajpayee
Atal Bihari Vajpayee Poem
Atal Bihari Vajpayee News In Hindi
Atal Bihari Vajpayee News Latest News