आसिफ शेख की वाइफ की 9 फोटो, मकान मालिक की बेटी पर आया था विभूति का दिल, लोग बोले- अनीता भाभी भी फेल

'भाभीजी घर पर हैं' में विभूति नारायण मिश्रा के किरदार से घर-घर में मशहूर हुए आसिफ शेख अपनी प्रोफेशनल सफलता के साथ-साथ अपनी मजबूत पर्सनल लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं. करीब चार दशकों से चली आ रही उनकी मैरिड लाइफ आज भी उतनी ही मजबूत है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Asif Sheikh Wife 9 Photos: आसिफ शेख की पत्नी की 9 फोटो

Asif Sheikh Wife 9 Photos: कहा जाता है कि हर कामयाब इंसान के पीछे किसी औरत का साथ जरूर होता है और एक्टर आसिफ शेख की जिंदगी में ये भूमिका उनकी पत्नी जेबा शेख ने बखूबी निभाई है. 'भाभीजी घर पर हैं' में विभूति नारायण मिश्रा के किरदार से घर-घर में मशहूर हुए आसिफ शेख करियर में अपनी सफलता के साथ-साथ मजबूत पर्सनल लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं. करीब चार दशकों से चली आ रही उनकी मैरिड लाइफ आज भी उतनी ही मजबूत है. जेबा ने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया, जिससे उनकी सफलता की कहानी और खास बन जाती है. खूबसूरती में भी आसिफ शेख की पत्नी जेबा शेख बेहद खूबसूरत हैं. उनकी सादगी किसी को भी इंप्रेस कर सकती है.

आसिफ शेख ने साल 1988 में अपने मकान मालिक की बेटी जेबा शेख से शादी की थी. दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री में एक समझदार और मजबूत रिश्ते की मिसाल मानी जाती है. ये रिश्ता करीब चार दशक पहले जुड़ा था.

Advertisement

इस कपल के दो बच्चे हैं. इनमें बेटी मरियम शेख और बेटा अलीजह शेख शामिल हैं. आसिफ अक्सर अपनी फैमिली की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर करते रहते हैं. 

Advertisement

आसिफ शेख का जन्म 11 नवंबर 1964 को दिल्ली में एक बिजनेस फैमिली में हुआ था. उन्होंने खालसा कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स किया और बाद में होटल मैनेजमेंट भी किया, लेकिन उनका झुकाव एक्टिंग की ओर रहा.

एक्टिंग का शौक उन्हें मंडी हाउस थिएटर के दौरान लगा, जहां से उन्होंने अपने करियर की नींव रखी. थिएटर के अनुभव ने उन्हें कैमरे के सामने आत्मविश्वास और एक्टिंग की बारीकियां सिखाईं.

Advertisement

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1984 में भारत के पहले डेली सोप हम लोग से की, जिसमें उन्होंने प्रिंस अजय सिंह का किरदार निभाया. यहीं से उन्हें पहचान मिलनी शुरू हुई. टीवी पर उन्होंने यस बॉस और दिल मिल गए जैसे शोज किए, लेकिन असली पहचान उन्हें 2015 में भाभीजी घर पर हैं से मिली.

Advertisement

इस शो में विभूति नारायण मिश्रा के किरदार से उन्होंने इतिहास रच दिया. 350 से ज्यादा किरदार निभाने और 35 से अधिक महिला भूमिकाएं करने के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है.

आसिफ ने टीवी ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी अपनी एक अलग छाप छोड़ी है. उन्होंने करण अर्जुन, प्यार किया तो डरना क्या और यारा दिलदारा जैसी हिट फिल्मों में अहम किरदार निभाए हैं. 

उन्होंने करीब 40 साल के करियर में कई अवॉर्ड जीते, जिनमें 2016 का ITA अवॉर्ड भी शामिल है.

2025 तक उनकी नेटवर्थ करीब 30 करोड़ है. वह भाभीजी घर पर हैं के लिए प्रति एपिसोड 75-80 हजार रुपये फीस लेते हैं.

यह भी पढ़ें: 

Featured Video Of The Day
NDTV Nava Punjab Summit 2026: अपने गानों के जरिए Jasbir Jassi कैसे बता रहे पंजाब की खासियत?