पाकिस्तान में भी बजा था इस पंजाबी फिल्म का डंका, 95 मिलियन व्यूज पाने वाली कहानी ताजा कर देगी पिंड, कॉलेज और भांगड़ा की यादें

आज हम आपको यूट्यूब पर मौजूद एक ऐसी हिट पंजाबी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो कि थियेटर्स में तो सुपरहिट रही ही थी लेकिन जब यूट्यूब पर रिलीज की गई तो इसका जलवा पाकिस्तान तक छाया हुआ था. इस फिल्म में अमरिंदर गिल लीड रोल में थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पंजाबी फिल्म आश्के का यूट्यूब पर जलवा
Social Media
नई दिल्ली:

पंजाबी फिल्मों का अपना एक अलग ही फैन बेस है. यूट्यूब पर रिलीज होते ही ये फिल्में खूब देखी जाती हैं. यूं तो अलग अलग ओटीटी प्लैटफॉर्म पर भी पंजाबी फिल्में अवेलेबल होती हैं लेकिन यहां यानी कि यूट्यूब पर काम फ्री में बन जाता है. लेकिन फ्री के मामले में भी हर कंटेंट वो पॉपुलैरिटी हासिल नहीं कर पाता. इसके लिए भी आपको एंटरटेनमेंट के मामले में 100 टका फिट होना चाहिए. बिल्कुल वैसा ही जैसा कि अमरिंदर गल की फिल्म आश्के है. अमरिंदर गिल और संजीदा शेख के लीड रोल वाली ये फिल्म 27 जुलाई 2018 को रिलीज हुई थी. फिल्म को थियेटर्स में तो प्यार मिला ही साथ ही साथ इसे यूट्यूब पर भी काफी पसंद किया गया.

पाकिस्तान में भी खूब देखी गई ये पंजाबी फिल्म

अमरिंदर गिल, संजीदा शेख, रूप गिल, हरजोत सरबजीत चीमा, जसविंदर भल्ला के लीड रोल वाली ये फिल्म रिलीज के साढ़े तीन महीने बाद यानी कि 15 नवंबर 2018 को यूट्यूब पर रिलीज की गई थी. इस फिल्म ने यूट्यूब पर आते ही धूम मचा दी. आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले आठ सालों में इस फिल्म को 95 मिलियन बार देखा जा चुका है. वहीं इसके कमेंट सेक्शन में जाएंगे तो देखेंगे कि लोगों ने इस फिल्म की कहानी को खूब पसंद किया है. कुछ दर्शक तो पाकिस्तान में भी इस फिल्म को देख रहे थे. उन्होंने कमेंट कर बताया कि ये फिल्म उस वक्त पाकिस्तान में भी नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही थी.

आश्के की कहानी

अगर एक लाइन में कहें तो 'आश्के' एक ऐसे भांगड़ा डांसर की कहानी है जो जिंदगी में हार का सामना करने के बाद अपने जुनून और प्यार की बदौलत दोबारा खड़ा होना सीखता है. फिल्म का हीरो पम्मा (अमरिंदर गिल) कभी कॉलेज का स्टार भांगड़ा डांसर हुआ करता था. लेकिन कुछ पर्सनल और पारिवारिक हालातों के चलते उसकी जिंदगी बदल जाती है. वह अपने सपनों, प्यार और भांगड़ा से दूर होकर कनाडा में छोटी-मोटी नौकरियां करने लगता है.

यह भी पढ़ें: पेट में थीं आलिया भट्ट, दिनभर में 100 सिगरेट पी गई थीं सोनी राजदान, सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा

Advertisement

कई साल बाद उसकी बहन के बच्चों को उसके भांगड़ा टैलेंट के बारे में पता चलता है और वे उसकी मदद मांगते हैं. बच्चों के साथ जुड़कर पम्मा का भांगड़ा को लेकर पुराना जुनून फिर जाग उठता है. इसी दौरान उसकी मुलाकात अपने पुराने प्यार जिया से भी होती है जिससे उसकी फीलिंग्स दोबारा ताजा हो जाती हैं. फिल्म आगे पम्मा के संघर्ष, उसके सेल्फकॉन्फिडेंस की वापसी, रिश्तों की अहमियत और भांगड़ा के जरिए उसकी पहचान को फिर से पाने की कहानी दिखाती है. इसमें परिवार, दोस्ती, प्रेम और पंजाबी संस्कृति का सुंदर मिक्स है.

Featured Video Of The Day
कांग्रेस की सीटों पर सवाल, सपा प्रवक्ता ने गिनाए पुराने एहसान!
Topics mentioned in this article
Amrinder Gill
Punjabi Movies
Hindi News
Entertainment News
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं