जब डेथ सीन शूट करने के दौरान धर्मेंद्र और उनकी हीरोइन के घर इनकम टैक्स की पड़ी रेड, पढ़े मजेदार किस्सा

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे हैं, ऐसे में उनकी को- एक्ट्रेस रही आशा पारेख ने धर्मेंद्र के साथ किए गए उस डेथ सीन को याद किया, जो उन्हें इनकम टैक्स रेड के दौरान करना पड़ा था. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
डेथ सीन सूट करने के दौरान धर्मेंद्र के घर इनकम टैक्स की पड़ी रेड
नई दिल्ली:

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. जिनकी कमी बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों को हमेशा खलेगी. बता दें, अपनी एक्टिंग करियर के दौरान उन्होंने कई बड़ी हीरोइन के साथ काम किया था. उनमें से एक थी आशा पारेख.  वह 1960 का दशक था, जब धर्मेंद्र और उनकी  जोड़ी को सुपरहिट कहा जाता था. आशा पारेख ने NDTV से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया था कि धर्मेंद्र  के साथ मैंने कई फिल्में की हैं. वहीं पुरानी यादों को ताजा करते हुए आशा पारेख ने अपनी हिट फिल्म 'समाधि' में एक डेथ सीन की शूटिंग को याद करते हुए बताया कि कैसे उसी दिन उनके घरों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा था, जिससे वे दोनों स्ट्रेस में आ गए थे.

मेरे और धर्मेंद्र के लिए था सबसे मुश्किल समय

आशा पारेख ने बताया कि, वह समय हम दोनों के लिए बेहद मुश्किल था. उन्होंने आगे कहा, जब हम फिल्म 'समाधि' के सेट पर डेथ सीन की शूटिंग कर रहे थे तो उस दौरान एक बहुत ही मजेदार घटना घटी थी, जिसने हमें उस समय काफी परेशान कर दिया था. दरअसल फिल्म में एक सीन ऐसा था जिसमें मुझे मरना था और धर्मेंद्र को मेरे शरीर के पास रोना था, लेकिन उसी दिन, हम दोनों के घरों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मार दिया था. जिसके कारण हम दोनों काफी टेंशन में आ गए थे.


मुश्किल से पूरी कर पाए थे डेथ सीन की शूटिंग

आशा पारेख ने आगे कहा, इनकम टैक्स की रेड के बाद हम दोनों परेशान थे, लेकिन कैसे भी करके हमें शूटिंग पूरी करनी थी. ऐसे में हम दोनों ने अनुमति लेकर शूटिंग पूरी की. हालांकि हमारे लिए यह बहुत टेंशन भरी और मुश्किल सिचुएशन थी, क्योंकि जब हम लोग शूटिंग कर थे, तो इनकम टैक्स के लोग वहीं बैठे थे."

आपको बता दें, आशा पारेख और धर्मेंद्र ने एक साथ पांच फिल्मों में काम किया है. जिसमें फिल्म समाधि,  आए दिन बहार के, शिकार , आया सावन झूम के और मेरा गांव मेरा देश शामिल है. बता दें, दर्शकों को दोनों ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद आती थी.


 

Featured Video Of The Day
कोलकाता में 73 वर्षीय व्यापारी नेता पर सरेआम थप्पड़ और अंडों से हमला
Topics mentioned in this article
Veteran Actors Dharmendra
Asha Parekh
Dharmendra
Dharmendra Asha Parekh
Dharmendra Asha Parekh Facts