दूरदर्शन से हटा दिया गया था आशा भोसले का वो कॉन्ट्रोवर्शियल गाना, जिसके लिए मिला बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का अवॉर्ड

92 वर्षीय लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले अस्पताल में एडमिट हैं. वहीं उनकी पोती जनई भोसले ने बताया है कि उनका इलाज चल रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आशा भोसले का ये गाना दूरदर्शन पर हो गया था बैन
नई दिल्ली:

आशा भोसले सिंगिंग की दुनिया का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने 20 भाषाओं में 12000 से ज्यादा गाने गाकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई. लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं हैं. 92वें साल की उम्र में उनका 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया. पर क्या आप आशा भोसले के उस गाने के बारे में जानते हैं, जिस पर खूब हंगामा हुआ था. यहां तक कि रेडियो पर बैन तो दूरदर्शन से हटा दिया गया था. लेकिन आज वह गाना खूब पॉपुलर है और फैंस का गाने को प्यार मिला है. हम बात कर रहे हैं 1971 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' का आइकॉनिक गाना 'दम मारो दम' की, जिसे देवानंद और जीनत अमान पर फिल्माया गया था. 

विवादों में घिर गया था आशा भोसले का ये गाना

देव आनंद, जीनत अमान और मुमताज अभिनीत फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में आशा भोसले की आवाज में 'दम मारो दम' गाना रिलीज होते ही विवादों में घिर गया था. आरडी बर्मन का संगीत और आनंद बख्शी के बोल इस गाने में थे. गाने में जीनत अमान को हिप्पी स्टाइल में चिलम फूंकते हुए दिखाया गया था, जो नशे के कल्चर को एक तरह से ग्लैमराइज करने का तरीका था और इस पर गंभीर आरोप भी लगा. कई लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ और युवाओं में नशे को बढ़ावा देने वाला बताया. 

ये भी पढ़ें- आशा भोसले की अचानक बिगड़ी तबीयत, पोती जनाई ने दिया हेल्थ अपडेट– मेरी दादी थकान और चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में

ये थे देव आनंद की फिल्म का कहानी 

फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' की कहानी का मुख्य उद्देश्य उस समय देश में फैल रहे हिप्पी कल्चर और नशे (ड्रग्स) की बुरी आदत पर कटाक्ष करना था. कहानी में दिखाया भी गया है कि देव आनंद (प्रशांत) अपनी बहन को ढूंढते हुए काठमांडू पहुंचते हैं. वहां उनकी बहन जीनत अमान पूरी तरह हिप्पी लाइफस्टाइल में डूब चुकी होती है. वह दिन-रात चिलम-गांजा फूंकती है और नशे में बहकती है. वह अपने परिवार व असली पहचान तक भूल चुकी है. थीम सही होने के बावजूद गाने की वजह से विवादों का सामना करना पड़ा. 

Advertisement

रेडियो पर हुआ बैन

जानकारी के अनुसार, गाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि ऑल इंडिया रेडियो ने गाने पर प्रतिबंध तक लगा दिया. यही नहीं दूरदर्शन ने फिल्म के टीवी प्रसारण के दौरान इस गाने तक को काट दिया. जब फिल्म टीवी पर आई तो 'दम मारो दम' को पूरी तरह हटा दिया गया था. गजब की बात यह है कि आशा भोसले को इस गाने के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का अवॉर्ड भी मिला था. देवानंद ने फिल्म में इसे एंटी-ड्रग मैसेज के तौर पर रखा था लेकिन गाने की कैची धुन और बोल्ड विजुअल्स ने इसे अलग ही पहचान दे दी. 

ये भी पढ़ें- 4000 करोड़ी रामायणम् की कैकेयी है बॉलीवुड की ये हीरोइन, शाहरुख खान के साथ दी आखिरी हिट, 4 साल छोटे रणबीर की बनेंगी 'सौतेली मां'

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
मैदान से पहाड़, कुदरत की दहाड़, मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी
Topics mentioned in this article
Asha Bhosle
Asha Bhosle Age
Asha Bhosle Controversial Song
Asha Bhosle Song