आशा भोसले के दामाद हैं बॉलीवुड के खूंखार विलेन, 70 से 90 के दशक में कहलाते थे सुपरस्टार, बेटी है टॉप एक्ट्रेस

आशा भोसले के दामाद बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने फिल्मों में विलेन के किरदारों में फैंस के दिलों में जगह बनाई और आज वह दिग्गज कलाकारों में गिने जाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आशा भोसले का दामाद है बॉलीवुड का खूंखार विलेन
नई दिल्ली:

दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के साथ ही उनके सुरों की विरासत को याद किया जा रहा है, लेकिन इसी के साथ उनके परिवार से जुड़ा एक ऐसा फिल्मी कनेक्शन भी सामने आता है, जिससे पता चलता है कि बॉलीवुड का एक मशहूर “खूंखार विलेन” उनका दामाद है. यह विलेन कोई और नहीं बल्कि शक्ति कपूर हैं. फिल्मों में अपनी अलग अंदाज की विलेनगिरी और कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर शक्ति कपूर का रिश्ता आशा भोसले के परिवार से बेहद करीब का है. दरअसल, शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे, आशा भोसले की भतीजी हैं. इस तरह शक्ति कपूर, आशा भोसले के दामाद लगते हैं.

पत्नी की बहन का किया कन्यादान

यहीं से शुरू होती है इस फिल्मी परिवार की दिलचस्प कहानी. पद्मिनी कोल्हापुरे, जो 80 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं, शिवांगी की बहन हैं. यानी पद्मिनी कोल्हापुरे, शक्ति कपूर की साली हुईं. खास बात यह है कि जब पद्मिनी कोल्हापुरे ने प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा से शादी की थी, तब उनका कन्यादान खुद शक्ति कपूर ने किया था. इस घटना को आज भी बॉलीवुड के सबसे अनोखे पारिवारिक किस्सों में गिना जाता है.

श्रद्धा कपूर की ‘आजी' थीं आशा भोसले

इस रिश्ते की अगली कड़ी हैं श्रद्धा कपूर, जो शक्ति कपूर और शिवांगी की बेटी हैं. श्रद्धा कपूर का भी आशा भोसले से बेहद खास रिश्ता रहा है और वह उन्हें परिवार में बड़े सम्मान के साथ याद करती रही हैं. श्रद्धा कपूर, आशा भोसले को “आजी” कहकर बुलाती थीं, जो उनके बेहद करीबी रिश्ते को दिखाता है.

सोने के भाव पर भविष्यवाणी का वीडियो वायरल

Advertisement

अब बात उस वायरल वीडियो की, जिसने हाल ही में शक्ति कपूर को फिर सुर्खियों में ला दिया. कुछ समय पहले शक्ति कपूर ने अपनी बेटी श्रद्धा कपूर के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बेहद मजाकिया अंदाज में सोने के बढ़ते भाव पर “भविष्यवाणी” करते नजर आए थे. वीडियो में उन्होंने अंदाज लगाया था कि आने वाले समय में सोने की कीमतें और तेजी से बढ़ सकती हैं. उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और लोगों ने इसे उनके खास स्टाइल से जोड़कर देखा.

आशा भोसले के निधन के बाद जहां उनके यादगार गानों की चर्चा हो रही है, वहीं उनके परिवार से जुड़ी ये फिल्मी कड़ियां भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं. संगीत की दुनिया की इस दिग्गज शख्सियत का रिश्ता बॉलीवुड के चर्चित विलेन शक्ति कपूर से जुड़ता है,  जो शायद कम लोगों को मालूम है और यही कनेक्शन इस कहानी को और दिलचस्प बना देता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Warships पर Iran की नई Strategy? Mine-Equipped Dolphins से हमला करने की तैयारी! | Donald Trump
Topics mentioned in this article