5 या 10 नहीं आशा भोसले और उनकी दीदी लता मंगेशकर ने साथ में गाए हैं इतने गाने, वीडियो में कहा था- उस जमाने की मैं आखिरी हूं

आशा भोसले के निधन के बाद एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रही हैं कि उन्होंने लता दीदी के साथ कितने गाने गाए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लता मंगेशकर के साथ आशा भोसले ने गाए 93 गाने
नई दिल्ली:

भारतीय संगीत जगत में जब भी सुरों की बात होती है, तो दो नाम सबसे पहले सामने आते हैं- लता मंगेशकर और आशा भोसले. आज ये दोनों दिग्गज गायिका दुनिया में नहीं हैं, लेकिन इन्होंने साथ मिलकर कई ऐसे सुपरहिट गाने दिए, जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. आशा भोसले के निधन की खबर के बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस बात का खुलासा करती नजर आ रही हैं कि उन्होंने और लता मंगेशकर ने साथ में मिलकर कितने गाने गाए है. दरअसल, यह वीडियो सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' का है. 

लता दीदी के साथ आशा भोसले ने गाए इतने गाने

शो के दौरान उन्होंने बताया कि लता दीदी और उन्होंने मिलकर 92 या 93 गाने गाए हैं. पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा, ''जब भी हम साथ में गाना गाते थे, तो हम एक-दूसरे की ओर देखते थे. मेरी हमेशा कोशिश रहती थी कि मैं लता दीदी से कभी कम न पड़ूं.'' शो के दौरान आशा भोसले ने मशहूर गीत 'मन क्यों बहका रे बहका आधी रात को' गाकर भी सुनाया. इस दौरान खास बात यह रही कि उन्होंने उन हिस्सों को लता मंगेशकर के अंदाज में गाने की कोशिश की, जो असल में स्वर कोकिला ने गाए थे.

ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर के बाद आशा भोसले के लिए मनहूस साबित हुआ 92 नंबर, जानें यह चौंका देने वाला संयोग

Advertisement

आशा भोसले कहती हैं- अब उस जमाने की मैं आखिरी हूं

इस प्रदर्शन ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया. आशा भोसले ने एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया, ''इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान जब मैंने 'आधी रात' वाली लाइन को थोड़ी अलग लय में गाया, तो लता दीदी ने चश्मा उठाकर मेरी तरफ देखा और गर्दन हिलाकर मेरी तारीफ की.'' यह पल मेरे लिए बेहद खास था. इतना ही नहीं आशा भोसले ने लता दीदी का जिक्र करते हुए कहा, सब म्यूजिक डायरेक्टर चले गए. सब सिंगर चले गए. नाम गिनाए उसने (लता मंगेशकर). देखो किशोर चला गया. रफी साहब चले गए. मुकेश भाई चले गए. अतुल साहब चले गए. शमशाद बाई चली गई. अभी हम दोनों आखिरी मुगल रुके हैं.   उस दिन मैंने उसको कहा, तू भी चली गई. मैं आखिरी हूं. अब उस जमाने की मैं आखिरी हूं. 40 से लेकर 43 में पहला गाना मैंने गाया है. और आजतक मैं गा रही हूं. आखिरी मुगल मैं हूं.  

लता मंगेशकर और आशा भोसले के गाने

दोनों बहनों ने साथ मिलकर कई यादगार गीत दिए, जिनमें 'मनभावन के घर जाए गोरी', 'मन क्यों बहका रे बहका आधी रात को', 'मैं चली मैं चली देखो प्यार की गली', 'सखी रे सुन बोले पपीहा', 'छाप तिलक सब छीनी' जैसे गाने शामिल हैं. इन गानों ने न सिर्फ उस दौर में लोकप्रियता हासिल की, बल्कि आज भी लोगों की पसंदीदा गानों में शुमार हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन से हटा दिया गया था आशा भोसले का वो कॉन्ट्रोवर्शियल गाना, जिसके लिए मिला बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का अवॉर्ड

Featured Video Of The Day
खामेनेई का जनाजा निकल रहा है, सुपर पावर डर रहा है
Topics mentioned in this article
Asha Bhosle
Lata Mangeskar
Asha Bhosle Songs