Asha Bhosle last performance: आशा भोसले ने जब 91 साल की उम्र में गाया विक्की कौशल की फिल्म का गाना, जमकर किया था डांस

पद्म विभूषण से सम्मानित आशा ताई की आवाज ने पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा गाने गाने वाली कलाकार के रूप में उनका नाम दर्ज है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Asha Bhosle last performance: आशा भोसले ने जब 91 साल की उम्र में गाया विक्की कौशल की फिल्म का गाना

Asha Bhosle last performance: भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल 2026 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में उन्हें थकान और फेफड़ों के संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उनकी नातिन जनाई भोसले ने अस्पताल में भर्ती की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी और परिवार की प्राइवेसी की अपील की थी.

आशा भोसले के गाने

आशा भोसले 8 सितंबर 1933 को जन्मीं और लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं. उन्होंने फिल्मी और गैर-फिल्मी लगभग 15-16 हजार गाने गाए, जिनमें हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में अपनी अमिट छाप छोड़ी. पद्म विभूषण से सम्मानित आशा ताई की आवाज ने पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा गाने गाने वाली कलाकार के रूप में उनका नाम दर्ज है.

लास्ट परफॉर्मेंस

उनकी अंतिम यादगार परफॉर्मेंस दिसंबर 2024 की रही, जब 91 वर्ष की उम्र में दुबई के एक कॉन्सर्ट में उन्होंने करण औजला के पॉपुलर गाने 'तौबा तौबा' को गाया और विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' वाले हुक स्टेप्स को रिक्रिएट किया. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. आशा भोसले साड़ी में गाती हुई और एनर्जी से भरपूर डांस स्टेप्स करती हुई नजर आईं. करण औजला ने इंस्टाग्राम पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें 'संगीत की जीवित देवी' कहा और लिखा, "मैंने 27 साल की उम्र में इसे लिखा था, उन्होंने 91 में मुझसे बेहतर गाया." नील नीतिन मुकेश, अली अवराम और अदिति सिंह शर्मा जैसे सेलिब्रिटीज ने भी उनकी जज्बे की तारीफ की. यह परफॉर्मेंस साबित करती थी कि उम्र कोई बाधा नहीं, जुनून ही सब कुछ है. आशा भोसले ने संगीत की दुनिया में नई पीढ़ी को भी प्रेरित किया. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Asha Bhosle Hospitalised: आशा भोसले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट | Breaking News