Asha Bhosle Health Update: ICU में हैं आशा भोसले, तबीयत को लेकर PTI का बड़ा अपडेट, हेल्थ बुलेटिन का है इंतजार

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने बीती रात दिग्गज सिंगर की हेल्थ से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी. वहीं अब PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, 92वें वर्षीय सिंगर आईसीयू में एडमिट हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
92 वर्षीय आशा भोसले का हेल्थ अपडेट
नई दिल्ली:

92 वर्षीय बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर आशा भोसले को शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके बाद उनकी पोती जनाई भोसले ने हेल्थ अपडेट दिया था और बताया था कि उनकी दादी को बहुत ज्यादा थकान और सीने में इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं उन्होंने परिवार के लिए प्राइवेसी की गुजारिश की थी. लेकिन आशा भोसले का अस्पताल द्वारा हेल्थ बुलेटिन का इंतजार है. इसी बीच पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर की हालत गंभीर है.  

पीटीआई के सोर्स के मुताबिक, “वह ICU में है. उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.” हालांकि अभी अस्पताल द्वारा हेल्थ बुलेटिन का इंतजार है, जिसमें सिंगर की हेल्थ से जुड़ी जानकारी मिलेगी. 

पोती जनाई भोसले ने दिया था अपडेट

Advertisement

जनाई भोसले ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर दादी आशा भोसले के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मेरी दादी, आशा भोसले, बहुत ज्यादा थकान और सीने में इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं. हम आपसे गुजारिश करते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें. इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा. हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे."

ये भी पढ़ें- कौन हैं जनाई भोसले, मोहम्मद सिराज के साथ जुड़ा था आशा भोसले की पोती का नाम, बॉलीवुड में कदम रखने को हैं तैयार

Advertisement

डॉक्टर ने दी थी जानकारी

आईएएनएस के मुताबिक, ब्रीच कैंडी के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने एक बयान में बताया था, "मशहूर प्लेबैक सिंगर आशा भोसले को शनिवार, 10 अप्रैल को कार्डियक अरेस्ट आया था. उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका इलाज चल रहा है."

आशा भोसले के बारे में 

आशा भोसले की बात करें उन्होंने 1943 में मराठी फिल्म 'माझा बाल' के लिए अपना पहला प्लेबैक गाना गाया था. इसके बाद, उन्होंने 1948 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म 'चुनरिया' के गाने 'सावन आया' से बॉलीवुड में प्लेबैक की शुरुआत की. वहीं अब तक वह 20 भाषाओं में 12000 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं. 

ये भी पढे़ं- आशा भोसले का वो गाना, जो रेडियो पर बैन तो दूरदर्शन से हटाया गया, बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का अवॉर्ड, आज भी है हिट

Featured Video Of The Day
यूपी CM के गोरखपुर में गैस एजेंसी पर 33 लाख का जुर्माना
Topics mentioned in this article