16 की आशा भोसले ने घर से भाग 31 साल के शख्स से की थी शादी, झेली घरेलू हिंसा और मारपीट, तीसरी प्रेग्नेंसी में पति ने निकाला था घर से बाहर

आशा भोसले की जिंदगी में पहली शादी से तलाक के लगभग 20 साल बाद फिर प्यार आया. एक गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान उनकी मुलाकात मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर राहुल देव बर्मन यानी आरडी बर्मन से हुई, जो प्यार में बदल गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आशा भोसले ने 16 की उम्र में घर से भाग कर 31 के शख्स से की थी शादी
नई दिल्ली:

सिंगर आशा भोसले की मधुर आवाज ने दशकों तक करोड़ों दिलों को छुआ, लेकिन उनकी निजी जिंदगी का एक हिस्सा विवादों और संघर्षों से भरा रहा. 92 वर्ष की उम्र में दुनिया से विदा लेने वाली आशा ताई ने दो शादियां कीं. पहली शादी उनसे 15 साल बड़े व्यक्ति गणपत राव से हुई थी, जबकि दूसरी शादी तलाक के करीब 20 साल बाद उनसे 6 साल छोटे संगीतकार आरडी बर्मन से हुई.  उनकी दोनों शादियां सिनेमा जगत में हमेशा चर्चा का विषय बनी रहीं. आशा भोसले की पहली शादी बहुत कम उम्र में हुई थी. जानकारी के अनुसार, वह मात्र 16 साल की थीं, जब उन्होंने लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपत राव भोसले से शादी कर ली. गणपत राव उनसे 15 साल बड़े थे. इस लव मैरिज को लता मंगेशकर और उनके परिवार ने स्वीकार नहीं किया. 

यह भी पढ़ें: Asha Bhosle बाल कलाकार के रूप में मराठी फिल्मों में किया था काम, 79 की उम्र में ‘माई' बन दर्शकों को खूब रुलाया

जैसे-तैसे शादी कुछ साल चली. शादी के 11 साल बाद 1960 में गणपत राव और आशा भोसले दोनों अलग हो गए थे. इस रिश्ते से आशा भोसले को तीन बच्चे हुए बेटी वर्षा भोसले, बेटे हेमंत भोसले और आनंद भोसले. गणपत राव ने आशा भोसले को दो बच्चों के साथ और तीसरे बच्चे की गर्भावस्था के दौरान ही घर से निकाल दिया था.  तलाक के बाद आशा भोसले ने अपनी जिंदगी को संवारने पर पूरा ध्यान दिया. उन्होंने गाने गाकर अपनी पहचान बनाई और करियर में आगे बढ़ती गईं.

उन्होंने 20 से ज्यादा भाषाओं में गाने गाए और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया. उन्होंने करीब 12 हजार गाने रिकॉर्ड किए, जो किसी भी भारतीय गायिका के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें:  'Piya Tu Ab To Aaja' से ' In Aankhon Ki Masti' तक, Asha Bhosle के वो 10 गाने जो आज भी किए जाते हैं बेहद पसंद 

तलाक के लगभग 20 साल बाद आशा भोसले की जिंदगी में फिर प्यार आया. एक गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान उनकी मुलाकात मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर राहुल देव बर्मन यानी आरडी बर्मन से हुई. आरडी बर्मन आशा भोसले से 6 साल छोटे थे. आरडी बर्मन ने ही पहले आशा भोसले से अपने प्यार का इजहार किया था.  इसके बाद दोनों ने जिंदगी साथ में गुजारने का फैसला लिया और साल 1980 में शादी कर ली.  यह आरडी बर्मन की भी दूसरी शादी थी.  उनकी पहली पत्नी रीता पटेल से 1971 में तलाक हो चुका था.  हालांकि, आरडी बर्मन की मां इस रिश्ते के खिलाफ थीं. 

Advertisement

आशा भोसले और आरडी बर्मन ने साथ रहकर कई यादगार गाने दिए.  ये लिस्ट काफी लंबी है. इसमें ‘ओ हसीना जुल्फों वाली', ‘पिया तू अब तो आजा', ‘दम मारो दम', ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को', ‘ये लड़का है अल्लाह' जैसे सुपरहिट गाने इसी जोड़ी की देन हैं. साल 1994 में आरडी बर्मन का निधन हो गया था.

पति, बेटे और बटी की मौत से टूट गई थी सिंगर 

बर्मन के निधन के बाद आशा भोसले के जीवन पर और मुसीबतें आईं. साल 2012 में उनकी बेटी वर्षा भोसले ने आत्महत्या कर ली और 2015 में बेटे हेमंत भोसले का कैंसर से निधन हो गया. इन दोनों घटनाओं ने आशा भोसले को अंदर से पूरी तरह तोड़ दिया था, लेकिन निजी जिंदगी में आई मुसीबतों का उन्होंने हमेशा हंसकर सामना किया.

Featured Video Of The Day
Tamil Nadu Election Result 2026: Thalapathy Vijay's Driver Son Sabarinathan भी जीते! अब बनेंगे MLA