पापा रोमांस किंग और बेटा निकला जूता चुराई का राजा, दोस्त की शादी में लड़कीवालों से छीना-झपटी पर उतरे आर्यन खान

Aryan Khan Video: आर्यन खान के दोस्त की शादी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है. खासतौर से आर्यन की पर्सनैलिटी का ये साइड देख तो आप हैरान ही रह जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Aryan Khan Video: जूता चुराई के किंग निकले आर्यन खान
Social Media
नई दिल्ली:

Aryan Khan Video: सुपर स्टार शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान को आपने हमेशा सीरियस मूड में देखा होगा. कैमरा हो या ना हो वो पब्लिक स्पेस में जरा टफ लुक में ही नजर आते हैं. स्माइल का उनसे नाता थोड़ा दूर का ही लगता है लेकिन हाल में सोशल मीडिया पर उनकी पर्सनैलिटी का एक अलग ही रंग देखने को मिला. इस वीडियो को देखकर एक पल को तो ऐसा लगता है जैसे कि ये कोई एआई वीडियो हो. लेकिन ये वीडियो असल है और आर्यन के दोस्त की शादी है. दरअसल आर्यन खान हाल ही में एक दोस्त की शादी में शामिल हुए, जहां उन्होंने 'जूता चुराई' की रस्म को एक पूरी तरह से जंग में बदल दिया. वेडिंग प्लानर्स के पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि फिल्ममेकर आर्यन खान लगभग गिर ही जाते हैं, लेकिन शादी में अपने बेस्ट फ्रेंड का जूता छोड़ने से मना कर देते हैं.

आर्यन खान ने 'जूता चुराई' को बनाया जंग

Zesst Events ने अपने इंस्टाग्राम पर रिया नाडकर्णी और माहिर मेहता की शादी का एक वीडियो पोस्ट किया. यह बताते हुए कि माहिर, आर्यन के सबसे अच्छे दोस्त हैं, उन्होंने लिखा, "जब दूल्हे का सबसे अच्छा दोस्त बॉलीवुड का BA****S हो. चोरी-छिपे जूते चुराने, जोरदार मोलभाव करने और हर कोने में गूंजती हंसी के बीच...यह सिर्फ 'जूता चुराई' नहीं थी, यह तो पूरा धमाल था." वीडियो पर लिखा है: "जूता चुराई एक छोटी-मोटी जंग में बदल गई!"

वीडियो में आप देखेंगे कि आर्यन जींस, टी-शर्ट और ब्राउन कलर की जैकेट पहने नजर आ रहे हैं. उन्हें दूल्हे का जूता हाथ में लिए घूमते हुए देखा जा सकता है, और वह किसी के भी हाथ में जूता जाने से मना कर देते हैं. यहां तक कि जब दुल्हन की तरफ के मेहमान उनके हाथों से जूता चुराने की कोशिश करते हैं, तो वह लगभग गिर ही जाते हैं, लेकिन जूता छोड़ने से मना कर देते हैं. वीडियो के एक और हिस्से में आर्यन को खींचते-तानते हुए और लड़ते हुए भी दिखाया गया है, लेकिन वह जूता छोड़ने से मना कर देते हैं. वीडियो के आखिर में वह जूता लेकर भागते हुए नजर आते हैं.

Advertisement

सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन

आर्यन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस पर लोग तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. X (पहले Twitter) पर एक फैन ने इस वीडियो को दोबारा शेयर करते हुए लिखा, "यार, यहां असल में हो क्या रहा है?" इसके साथ ही उन्होंने हंसने और रोने वाले इमोजी भी लगाए. वीडियो देखने के बाद एक और यूजर ने लिखा, "मुझे लगा कि कोई लफड़ा हो गया है." कई दूसरे लोगों को भी यह वीडियो मजेदार लगा और उन्होंने इस खींच-तान के दौरान हार न मानने के लिए आर्यन की तारीफ की.

Featured Video Of The Day
UP के Hapur में खौफनाक वारदात!; सील बंद बोतल से पानी की जगह पी लिया तेजाब, युवती की हालत गंभीर
Topics mentioned in this article
Aryan Khan
Aryan Khan Friend Wedding
Aryan Khan Joota Churanai
Shah Rukh Khan Son
Aryan Khan Movie