आर्य बब्बर को नहीं पसंद आया 4000 करोड़ की रामायणम् के रावण का लुक, आदिपुरुष के रावण को बताया शानदार

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में, एक्टर आर्य बब्बर ने 'आदिपुरुष' में सैफ के रावण के किरदार का बचाव किया और सवाल उठाया कि आने वाली फिल्म में यश का लुक किस तरह अलग है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आर्य बब्बर को पसंद नहीं आया 4000 करोड़ की रामायणम् के रावण का लुक
Instagram
नई दिल्ली:

फिल्ममेकर ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' को किरदारों के चित्रण और डायलॉग्स के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. रावण के रूप में सैफ अली खान की एक्टिंग और लुक की भी आलोचना हुई. अब, यश नितेश तिवारी की 4000 करोड़ रुपये की 'रामायणम्' में रावण का किरदार निभाने वाले हैं. 'वैरायटी इंडिया' के साथ हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में, एक्टर आर्य बब्बर ने 'आदिपुरुष' में सैफ अली खान के रावण के किरदार का बचाव किया और सवाल उठाया कि आने वाली फिल्म में यश का लुक किस तरह अलग है.

आर्य बब्बर ने 'रामायण' में यश के लुक पर सवाल उठाए

आर्य थिएटर प्रोडक्शन 'महाबली' में रावण का किरदार निभा रहे हैं. 'आदिपुरुष' में सैफ की एक्टिंग के बारे में  आर्य ने कहा, 'मुझे लगता है कि सैफ रावण के रोल में बहुत अच्छे थे. एक एक्टर उतना ही अच्छा होता है जितनी डायरेक्टर की सोच और समझ होती है. इसलिए 'आदिपुरुष' में उन्होंने जो कुछ भी किया, वह वैसा ही था जैसा डायरेक्टर ने उनसे करवाया होगा. लेकिन उन्होंने किरदार में एक अलग तरह की तीव्रता (इंटेंसिटी) लाई. उनकी एक्टिंग, उनका लुक, सब कुछ डायरेक्टर की सोच थी. इसके लिए आप एक्टर को दोष नहीं दे सकते.'

आर्य ने 'रामायणम्' में रावण के रूप में यश के लुक की ज्यादा आलोचना की. उन्होंने कहा कि हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि एक्टर किरदार में क्या नयापन ला रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता है कि 'कॉस्ट्यूम के अलावा उनके लुक में कुछ भी नया है.' आर्य ने कहा, 'यह वैसी ही दाढ़ी है जैसी उन्होंने KGF में रखी थी. रामायण में मैंने जो देखा, वह कोई नया लुक नहीं है. मैंने 'टॉक्सिक' में उनका एक नया लुक देखा था. इसमें मैंने वैसा नहीं देखा. मुझे उम्मीद है कि उन्होंने जिस तरह से एक्टिंग की है, वह बहुत अच्छी होगी. शायद पूरी फिल्म में मुझे एक अलग यश देखने को मिले. अभी तो यह वैसा ही लग रहा है जैसा मैंने KGF में देखा था. यश इसे सिर्फ भारतीय दर्शकों के लिए नहीं, बल्कि इंटरनेशनल दर्शकों के लिए कर रहे हैं. मिस्टर तिवारी जो कर रहे हैं, उससे यह साफ पता चलता है.'

 आर्य ने आगे कहा कि अपने थिएटर प्रोडक्शन में वह रावण का जो किरदार निभा रहे हैं, वह 'आदिपुरुष' में दर्शकों ने जो देखा या 'रामायण' में जो देखेंगे, उससे 'बिल्कुल अलग' है.

रामायण के बारे में

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायणम्' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं और उनके साथ यश, साई पल्लवी, रवि दुबे और सनी देओल अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और शोभना भी शामिल हैं. नमित मल्होत्रा ​​और यश द्वारा समर्थित यह फिल्म 4,000 करोड़ के अनुमानित बजट पर बन रही है और इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा. पहला भाग 5 नवंबर, 2026 को रिलीज होने वाला है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
आजमगढ़ से बनारसी साड़ी तक... ओवैसी किस मुद्दे से बदलेंगे यूपी का सियासी गणित?
Topics mentioned in this article
Arya Babbar
Arya Babbar Movies
Arya Babbar News
Yash Ramayana Movie
Yash Ramayana Role