अरुण गोविल से लेकर प्रभास तक...फिल्म और टीवी में मर्यादा पुरुषोत्तम राम बन चुके हैं ये एक्टर, आपका फेवरेट कौन?

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में अब तक कई एक्टर राम की भूमिका निभा चुके हैं, लेकिन कम ही को ऑडियंस ने इस रोल में पसंद किया है. राम की बात करें तो अरुण गोविल को इस किरदार में दर्शकों से बहुत प्यार मिला.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टीवी और फिल्मों में राम बने ये एक्टर

भारतीय सिनेमा में भगवान राम का किरदार निभाने की परंपरा बहुत पुरानी है, और दिलचस्प बात यह है कि आज के स्टार रणबीर कपूर का इस किरदार से खास पारिवारिक कनेक्शन भी रहा है. सबसे पहले हिंदी फिल्मों में राम का किरदार निभाने वालों में पृथ्वी राज कपूर का नाम लिया जाता है, जो रणबीर कपूर के परदादा थे. उन्होंने 1940 के दशक में बनी फिल्म सीता में भगवान राम की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में सीता का किरदार दुर्गा खोटे ने निभाया था.

अब कई दशक बाद उसी कपूर खानदान से रणबीर कपूर ‘रामायण' में भगवान राम बनने जा रहे हैं. इस मेगा बजट फिल्म में साईं पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि यह फिल्म करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रही है, जो भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी.

अरुण गोविल 

अगर टीवी और फिल्मों में राम का किरदार निभाने वाले कलाकारों की बात करें, तो अरुण गोविल का नाम सबसे ऊपर आता है. रामायण में उनका निभाया किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है. 

गुरमीत चौधरी 

इसके अलावा गुरमीत चौधरी को भी रामायण सीरियल में राम की भूमिका में देखा गया था. इस सीरियल में उनके साथ देबिना बनर्जी सीता के रोल में थीं. 

Advertisement

हिमांशु सोनी 

साल 2019 में आए टीवी शो राम सिया के लव कुश में हिमांशु सोनी ने भगवान राम का किरदार निभाया था. उनकी सादगी और भावनात्मक अभिनय ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली. यही वजह है कि आज भी उन्हें इस रोल के लिए याद किया जाता है.

प्रभास 

वहीं साउथ के सुपरस्टार प्रभास भी बड़े पर्दे पर राम बन चुके हैं. उन्होंने साल 2023 में रिलीज हुई आदिपुरुष में यह भूमिका निभाई थी. हालांकि फिल्म को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला और यह बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हो पाई.

Advertisement

आशीष शर्मा 

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता आशीष शर्मा ने भी राम का किरदार निभाकर खूब पहचान बनाई. उन्होंने सिया के राम में भगवान राम का रोल निभाया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया और यह शो भी काफी चर्चाओं में रहा.

गगन मलिक 

इसके अलावा साल 2012 में रामायण में गगन मलिक ने राम का किरदार निभाया था. उनके अभिनय को भी दर्शकों ने सराहा. बाद में उन्होंने संकट मोचन महाबली हनुमान में भी भगवान राम का रोल निभाकर लोगों का दिल जीत लिया.

यह भी पढ़ें: परदादा के नक्शे-कदम पर चले रणबीर कपूर, 92 साल पहले बने थे राम, दुर्गा खोटे थीं सीता, अब परपोते को मिला वही रोल

अगर पसंदीदा राम की बात करें, तो आज भी अरुण गोविल का नाम सबसे आगे आता है, जिनकी छवि लोगों के दिलों में भगवान की तरह बस चुकी है. अब देखना होगा कि रणबीर इस विरासत को कितनी ऊंचाई तक ले जाते हैं. इस पर आपका क्या कहना है, कौन है आप फेवरेट राम, हमें कमेंट कर जरूर बताएं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
"बाहर से ताला, अंदर तड़प रहे थे लोग..." दिल्ली होटल अग्निकांड में चश्मदीद का दावा