अर्शदीप सिंह की लव लाइफ में कौन है ये मिस्ट्री गर्ल, जुबिन नौटियाल और बादशाह के म्यूजिक वीडियो में आ चुकी हैं नजर, देखें तस्वीरें

आईपीएल 2026 के बीच अर्शदीप सिंह की मिस्ट्री गर्ल को लेकर चर्चा तेज है, जानिए कौन हैं समरीन कौर और क्यों हो रही है इतनी बात.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अर्शदीप और समरीन की चर्चा ने पकड़ी रफ्तार

आईपीएल 2026 में जहां मैदान पर अर्शदीप सिंह अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं, वहीं मैदान के बाहर उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में छाई हुई है. सोशल मीडिया पर अचानक एक मिस्ट्री गर्ल की एंट्री हुई और देखते ही देखते उसका नाम अर्शदीप के साथ जोड़ा जाने लगा. तस्वीरों, इशारों और फैंस की पैनी नजरों ने इस कहानी को और दिलचस्प बना दिया. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये लड़की कौन है, जो क्रिकेट के इस स्टार के साथ चर्चा में है. और यहीं से सामने आता है नाम समरीन कौर का, जो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: मशहूर हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही नहीं रही इस दुनिया में, 30 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

स्नैपचैट फोटो से शुरू हुआ कनेक्शन

कहानी की शुरुआत एक स्नैपचैट फोटो से हुई, जिसमें अर्शदीप एक लड़की का हाथ थामे नजर आए. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया के जासूस एक्टिव हो गए. तस्वीर में दिख रहे टैटू और नेल आर्ट को लोगों ने समरीन कौर की इंस्टाग्राम तस्वीरों से मैच कर दिया. इसके अलावा समरीन को कई बार स्टेडियम में मैच देखते हुए स्पॉट किया गया, जहां वो अर्शदीप को चीयर करती दिखीं, और यहीं से अफवाहों को पंख लग गए.

Advertisement

कौन हैं समरीन कौर

समरीन कौर जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं और उनका जन्म 7 सितंबर 1999 को हुआ था. पढ़ाई उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज से की है. समरीन को पहचान तब मिली जब उन्होंने 2018 में मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग से लेकर म्यूजिक वीडियो तक में काम किया और धीरे-धीरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई.

Advertisement

ग्लैमर से एक्टिंग तक का सफर

समरीन का करियर सिर्फ मॉडलिंग तक नहीं है. उन्होंने जुबिन नौटियाल और बादशाह जैसे बड़े नामों के साथ म्यूजिक वीडियोज में काम किया. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा और वेब सीरीज और फिल्मों में नजर आईं. वहीं दूसरी तरफ अर्शदीप अपने करियर के पीक पर हैं और आईपीएल 2026 में 100 विकेट पूरे कर एक नया रिकॉर्ड बना चुके हैं.

रिश्ते को लेकर सस्पेंस बरकरार

अब तक दोनों की तरफ से इस रिश्ते पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है. ये दोस्ती है या कुछ और, इस पर सस्पेंस बना हुआ है. लेकिन इतना तय है कि क्रिकेट और ग्लैमर का ये कनेक्शन फैंस के लिए काफी एंटरटेनिंग बन चुका है और आने वाले समय में ये कहानी और दिलचस्प मोड़ ले सकती है.

Featured Video Of The Day
Iran पर Trump का बड़ा ऐलान! एकतरफा बढ़ा सीजफायर | US Iran Conflict News