‘बिलियनेयर’ में दिखेगा असली घोटालों का खेल, अर्जुन रामपाल निभा रहे विजय माल्या और ललित मोदी से प्रेरित रोल?

फिल्ममेकर हंसल मेहता की अपकमिंग ओटीटी सीरीज ‘बिलियनेयर’ को लेकर इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है. इस सीरीज में अर्जुन रामपाल एक पावरफुल बिजनेसमैन के रोल में नजर आएंगे, जिसकी कहानी सत्ता, पैसा और गिरावट के इर्द-गिर्द घूमती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिलियनेयर में दिखेंगे अर्जुन रामपाल

फिल्ममेकर हंसल मेहता की अपकमिंग ओटीटी सीरीज ‘बिलियनेयर' को लेकर इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है. इस सीरीज में अर्जुन रामपाल एक पावरफुल बिजनेसमैन के रोल में नजर आएंगे, जिसकी कहानी सत्ता, पैसा और गिरावट के इर्द-गिर्द घूमती है. हालांकि मेकर्स इसे पूरी तरह फिक्शन बता रहे हैं, लेकिन किरदार और घटनाओं की समानता ने दर्शकों के बीच नई बहस छेड़ दी है. खासतौर पर विजय माल्या और ललित मोदी जैसे विवादित नामों से इसकी तुलना ने इस प्रोजेक्ट को और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया है.

विजय माल्या और ललित मोदी से जुड़ रही कड़ियां

सीरीज ‘बिलियनेयर' के मुख्य किरदार को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा विजय माल्या औरललित मोदी से तुलना को लेकर हो रही है. माल्या की लग्जरी लाइफस्टाइल और अचानक हुए पतन की कहानी, वहीं ललित मोदी की पावरफुल नेटवर्किंग और विवादों से भरी यात्रा- दोनों ही इस किरदार से मिलती-जुलती नजर आती हैं. हालांकि सूत्रों का कहना है कि यह किरदार किसी एक व्यक्ति पर आधारित नहीं, बल्कि कई असली हस्तियों के गुणों का मिश्रण है, जिससे कहानी और ज्यादा दमदार और रियल लगती है.

‘स्कैम' के बाद फिर हकीकत और फिक्शन का मेल

हंसल मेहता इससे पहले स्कैम 1992 जैसी हिट सीरीज दे चुके हैं, जिसमें उन्होंने असली घटनाओं को बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारा था. यही वजह है कि ‘बिलियनेयर' को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. इस सीरीज का निर्देशन हंसल मेहता के साथ रॉबी ग्रेवाल कर रहे हैं, जबकि लेखन अनुभव चोपड़ा और शांतनु श्रीवास्तव ने किया है. प्रभलीन संधू द्वारा प्रोड्यूस की जा रही यह सीरीज Amazon MX Player पर रिलीज होगी. फिलहाल मेकर्स ने कहानी को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन इतना तय है कि ‘बिलियनेयर' सत्ता, सफलता और उसकी कीमत की एक दिलचस्प और चौंकाने वाली कहानी पेश करने वाली है.

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार को राजपाल यादव से नहीं कोई हमदर्दी! जेल से निकलने के 40 दिन बाद दे डाली नसीहत, बोले- अगली बार से प्लीज...

Advertisement
Featured Video Of The Day
Manoj Tiwari Interview: Shahrukh Khan गद्दार...? जब चक्रव्यूह के सवालों में घिरे Manoj Tiwari!| NDTV
Topics mentioned in this article