अर्जुन कपूर ने जाह्नवी और खुशी के साथ रिश्ते पर कही दो टूक, बोले- हम अब भी दो अलग-अलग परिवार...

बॉलीवुड एक्टर और बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर अपनी साफगोई के लिए पहचाने जाते हैं. फिर वह मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी रिलेशनशिप की बात हो या फिर जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ परिवार की तरह रहने की बात हो.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
अर्जुन कपूर ने जाह्नवी और खुशी कपूर से रिश्ते पर कही यह बात
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर और बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर अपनी साफगोई के लिए पहचाने जाते हैं. फिर वह मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी रिलेशनशिप की बात हो या फिर जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ परिवार की तरह रहने की बात हो. बेशक श्रीदेवी के निधन के बाद वह जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के करीब आए हैं. लेकिन उन्होंने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में साफगोई के साथ कहा कि हम अब दो अलग-अलग परिवार हैं जो एक होने और साथ जीने की कोशिश कर रहे हैं. इस तरह अर्जुन कपूर ने सच्चाई के साथ अपनी बात कही है.

अर्जुन कपूर की साफगोई

अर्जुन कपूर ने इस इंटरव्यू में कहा, 'अगर मैं कहूं कि हम एक आदर्श परिवार हैं तो यह एकदम गलत होगा. यह अलग-अलग सोच के बारे में नहीं है बल्कि हम अब भी अलग-अलग परिवार हैं जो एक होने और साथ जीने की कोशिश कर रहे हैं. हम एक साथ बहुत ही शानदार समय गुजारते हैं लेकिन हम अब भी एक यूनिट नहीं हैं. मैं झूठ नहीं कहना चाहता कि सब एकदम सही है. यह एकदम सही नहीं हो सकता, क्योंकि हम अब भी चीजों को समझने की कोशिश कर रहे हैं.'

बोनी कपूर की श्रीदेवी से शादी 

बोनी कपूर ने मोना शौरी से 1983 में शादी की थी और 1996 में दोनों का तलाक हो गया. अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर बोनी और मोना के बच्चे हैं. फिर बोनी कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी से 2 जून, 1996 को शादी कर ली. श्रीदेवी का 24 फरवरी, 2018 को दुबई में निधन हो गया था. इसके बाद से अर्जुन कपूर जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के करीब आए हैं, उन्हें अकसर उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए भी देखा जा सकता है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
India Win Against Pakistan: India की जीत पर जश्न, आतिशबाजी, नगाड़ों पर नाचे लोग | Champions Trophy
Topics mentioned in this article