VIDEO: पिता के निधन के बाद मां के घर से बाहर निकलीं मलाइका अरोड़ा, यूं अर्जुन कपूर करते दिखे मदद

मलाइका अरोड़ा को देर रात उनकी मां के घर से निकलते हुए बहन और बेटे के साथ स्पॉट किया गया. वहीं अर्जुन कपूर इस दौरान उनके साथ नजर आए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मलाइका अरोड़ा की मदद करते दिखे अर्जुन कपूर
नई दिल्ली:

Malaika Arora & Arjun Kapoor Video: मलाइका अरोड़ा और उनका परिवार काफी बुरे समय से गुजर रहा है. दरअसल, बीते दिन उनके पिता अनिल मेहता का निधन हो गया. इसके बाद सेलेब्स और खास दोस्त उनके घर पर पहुंचे. इन्हीं में एक्स हस्बैंड अरबाज खान और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी पहुंचते हुए नजर आए. लेकिन अब एक्ट्रेस देर रात अपनी बहन अमृता अरोड़ा को मां के घर से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया, जिस दौरान अर्जुन कपूर उनकी मदद करते हुए नजर आए. 

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मलाइका अरोड़ा को बेटे अरहान खान और बहन अमृता के साथ कार की ओर जाते हुए स्पॉट किया गया. जबकि अर्जुन कपूर उन्हें कार तक पहुंचाते हुए दिखे. गौरतलब है कि अर्जुन कपूर काफी समय से मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे थे. हालांकि बीते दिनों कपल के ब्रेकअप की खबरें आईं थीं. हालांकि दोनों की तरफ से ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई थी. 

इस दौरान एक्ट्रेस की दोस्त करीना कपूर और करिश्मा कपूर को उनके साथ देखा जा सकता है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि पिता अनिल मेहता के निधन की खबर मिलते ही सुबह मलाइका अरोड़ा मां के घर पहुंची थीं. इसके अलावा उनकी बहन अमृता और बेटे अरहान भी आनन फानन में पहुंचे थे. जबकि अर्जुन कपूर को एक्ट्रेस के पहुंचने से पहले स्पॉट किया गया था. 

Advertisement

बता दें, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता ने बुधवार सुबह मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित एक इमारत की छठी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधिकारी ने बताया कि 62 वर्षीय मेहता ने सुबह करीब नौ बजे बांद्रा के अलमेडा पार्क इलाके में स्थित ‘आयशा मैनर' नामक इमारत की छठी मंजिल से सुबह करीब नौ बजे छलांग लगा दी.

Featured Video Of The Day
CBSE 12th Result 2026 | CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित | लड़कियों ने फिर बाजी | BREAKING NEWS