अर्जुन कपूर बहन की विदाई के बाद बांधने वाले हैं सहरा? 41 साल के एक्टर की शादी को लेकर मिला बड़ा हिंट

बोनी कपूर और मौना शॉरी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर शादी के बंधन में बंध रही हैं और इसके साथ ही उनके भाई अर्जुन की शादी की हिंट भी मिल गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अर्जुन कपूर भी जल्द करेंगे शादी!
Social Media
नई दिल्ली:

अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की शादी की रस्में पूरे उत्साह के साथ शुरू हो चुकी हैं. मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी से पहले कपूर परिवार ने अंशुला की चूड़ा सेरेमनी का आयोजन किया, जो पंजाबी विवाह परंपरा की एक महत्वपूर्ण रस्म मानी जाती है. इस रस्म के दौरान दुल्हन अपने चूड़े से बंधे कलीरे परिवार के अविवाहित सदस्यों के ऊपर झटकती है. मान्यता है कि जिस व्यक्ति पर कलीरा गिरता है, उसकी शादी भी जल्द होने वाली होती है.

अंशुला कपूर द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों के अनुसार, इस बार कलीरे अर्जुन कपूर और शनाया कपूर पर गिरे. एक तस्वीर में दोनों कैमरे के सामने कलीरे का एक हिस्सा दिखाते हुए मुस्कुराते नजर आए. तस्वीरों में अंशुला अपने परिवार के सभी अविवाहित सदस्यों पर कलीरे झटकती दिखाई दीं. इनमें अर्जुन कपूर, शनाया कपूर, खुशी कपूर और ओरी (ओरहान अवत्रामणि) भी शामिल रहे.

अंशुला ने इस खास मौके की तस्वीरें साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट भी लिखी. उन्होंने कहा, "चूड़ा, कलीरे और आशीर्वाद... यही वह पल था, जब सब कुछ सचमुच वास्तविक लगने लगा. हर कलीरे पर प्यार, खुशी और जादू जैसे आशीर्वाद अंकित हैं. जब मेरे परिवार और करीबी दोस्तों ने इन्हें मेरी कलाई पर बांधा, तो उन्होंने मुझे यही शुभकामनाएं दीं."

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा, "इस परंपरा का सबसे खूबसूरत हिस्सा यह है कि जब कलीरा किसी पर गिरता है, तो उन सभी आशीर्वादों को आगे बढ़ाने की बारी मेरी होती है. यह याद दिलाता है कि प्यार बांटने और आगे बढ़ाने के लिए होता है." इससे पहले अंशुला ने अपनी मेहंदी सेरेमनी को यादगार बनाने के लिए अपनी बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर का भी आभार जताया था.

यह भी पढ़ें: आमिर खान की पत्नी बनते ही खुशी से चिल्लाने लगीं गौरी, शादी का इनसाइड फोटो वायरल

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "मेहंदी के रंग, मस्ती, प्यार और यादों से भरे इस खास दिन को मेरी कल्पना से भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए जाह्नवी और खुशी, आपका दिल से धन्यवाद. आपने हर छोटी-बड़ी बात का जिस तरह ध्यान रखा, उससे मैं बिना किसी चिंता के इस पल को पूरी तरह जी सकी और खुद को बेहद खास महसूस किया."

Advertisement
Featured Video Of The Day
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 'केजरीवाल, रामगोपाल समेत 4 नेताओं...' VHP ने अयोध्या पुलिस को लिखी चिट्ठी
Topics mentioned in this article
Arjun Kapoor
Anshula Kapoor
Entertainment
Bollywood
Boney Kapoor