10 अप्रैल को इस फिल्म की जबरदस्त ओपनिंग, जिसके एक्टर ने नहीं दी अब तक एक भी फ्लॉप, किया बॉडी शेमिंग का सामना

10 अप्रैल को रिलीज फिल्म ने शानदार ओपनिंग की. कभी बॉडी शेमिंग झेलने वाला ये एक्टर आज लगातार हिट फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
10 अप्रैल को इस सुपरस्टार की फिल्म हुई रिलीज
नई दिल्ली:

कभी स्कूल में अपने लुक्स को लेकर मजाक का शिकार बनने वाला एक लड़का आज बॉक्स ऑफिस का सुपरहिट किंग बन चुका है. 10 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म ने जैसे ही सिनेमाघरों में एंट्री ली, वैसे ही कमाई के मामले में तूफान ला दिया. ये कहानी है उस एक्टर की, जिसने ना सिर्फ अपने टैलेंट से लोगों का दिल जीता बल्कि लगातार हिट फिल्में देकर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली. दिलचस्प बात ये है कि जहां कई स्टार्स फ्लॉप का सामना करते हैं, वहीं इस एक्टर का रिकॉर्ड अब तक क्लीन रहा है.

जब लुक्स बने थे मजाक की वजह

प्रदीप रंगनाथन ने एक इवेंट में खुलासा किया कि बचपन में उन्हें उनके लुक्स को लेकर काफी कुछ सुनना पड़ता था. लोग उनका मजाक उड़ाते थे, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. उन्होंने अपने उसी दर्द को ताकत बनाया और आज उसी कॉन्फिडेंस के साथ बड़े पर्दे पर छा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- दारा सिंह की पोती पर टिकीं फैंस की नजरें, पापा विंदू दारा सिंह और मां के साथ दिखीं, दूरदर्शन के हनुमान की पोती को देख बोले- ‘सीधे बॉलीवुड भेजो!'

पिछले साल ‘Dude' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

प्रदीप रंगनाथन की फिल्म ‘Dude' पिछले साल रिलीज हुई थी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. खास बात ये रही कि फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 6 दिनों के अंदर ही दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी. इस फिल्म ने ना सिर्फ उनकी स्टार पावर को मजबूत किया बल्कि ये उनकी लगातार तीसरी हिट फिल्म भी बनी. फिल्म में उनके साथ ममिता बैजू नजर आई थीं और इसकी कहानी, म्यूजिक और डायरेक्शन को भी खूब सराहा गया था.

Advertisement

हीरो इमेज पर सवाल, जवाब से जीत लिया दिल

प्रमोशन के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वो हीरो जैसे दिखते हैं, तो उन्होंने बड़े ही कूल अंदाज में जवाब दिया. ना गुस्सा, ना झुंझलाहट, बस कॉन्फिडेंस. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग उनके इस एटीट्यूड की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ओपनिंग कलेक्शन ने उड़ाए सबके होश

10 अप्रैल को रिलीज हुई ‘LIK: Love Insurance Kompany' ने शुरुआत से ही जोरदार पकड़ बना ली. फिल्म ने पहले दिन 5.85 करोड़, दूसरे दिन 6.2 करोड़ का कलेक्शन किया. महज दो दिनों में ही फिल्म ने भारत में 14.75 करोड़ और वर्ल्डवाइड 22. 38 करोड़ की कमाई करके साबित कर दिया कि ये लंबी रेस की खिलाड़ी है और आने वाले दिनों में और बड़ा धमाका कर सकती है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- मुमताज के समधी की 7 फोटो, महीनों सिनेमाघरों से नहीं उतरती थी सुपरस्टार की फिल्म, दामाद भी हैं पॉपुलर एक्टर

लगातार हिट फिल्मों से बना रिकॉर्ड

‘कोमाली', ‘लव टुडे' और ‘ड्रैगन' जैसी फिल्मों की सफलता के बाद प्रदीप रंगनाथन का नाम अब हिट की गारंटी बन चुका है. उनकी फिल्मों में यूथ कनेक्ट और फ्रेश स्टोरी देखने को मिलती है, जो सीधे दर्शकों के दिल तक पहुंचती है.

Featured Video Of The Day
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में ब्लास्ट, National Citizen Party की रैली में विस्फोट
Topics mentioned in this article
Pradeep Ranganathan
Lik Love Insurance Kompany Collection