Anushka Sharma Virat Kohli Dhurandhar 2 Review: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू, बोले- चार घंटे तक पलकें नहीं झपक सके

Virat Kohli Dhurandhar 2 Review: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने धुरंधर 2 देख ली है और वे इस फिल्म से कुछ ज्यादा ही इम्प्रेस नजर आ रहे हैं. देखें फिल्म देख कर क्या बोले मिस्टर एंड मिसेज कोहली.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Anushka Sharma Virat Kohli Dhurandhar 2 Review: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हुए धुरंधर 2 के फैन
Social Media
नई दिल्ली:

Anushka Sharma Virat Kohli Dhurandhar 2 Review: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बैटर विराट कोहली ने आखिरकार धुरंधर 2 देख ली है और सोशल मीडिया पर आकर इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिव्यू भी कर दिया. उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर और लीड एक्टर रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि यह उनका अब तक का सबसे बेहतरीन 'सिनेमैटिक एक्सपीरियंस' था. विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया, "आज मैंने यह फ़िल्म देखी और मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि भारत में बनी ऐसी कोई दूसरी फिल्म मैंने आज तक नहीं देखी. इस फिल्म ने हर तरह की भावना को जगा दिया और लगभग 4 घंटे तक मैं एक पल के लिए भी अपनी जगह से नहीं हिला." 

विराट कोहली ने आगे लिखा, "@adityadharfilms, आपके टैलेंट और आपका सेल्फकॉन्फिडेंस आपकी बनाई इस फिल्म में साफ झलकता है. आपको मेरा सलाम. आप सचमुच एक जीनियस हैं और हालांकि सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों में बेहतरीन काम किया है, लेकिन @ranveersingh, इस फिल्म के बाद आप एक अलग ही मुकाम पर पहुंच गए हैं. आपकी परफॉर्मेंस तो कमाल से भी बढ़कर था. सचमुच, वाह!"

अनुष्का शर्मा ने भी फिल्म की तारीफ की और लिखा चार घंटे की फिल्म बनाने के लिए बहुत सारी कन्विक्शन चाहिए. फिल्म एक पल भी आपको बोर नहीं करती. इतनी ग्रिपिंग है कि यह आपको पकड़ कर रखती है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection

दो हफ्तों और तीन वीकेंड के बाद Jio Studios के आंकड़ों के मुताबिक 'धुरंधर 2' ने दुनिया भर में कुल 1622 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई की है. Jio Studios के आंकड़ों की मानें तो 6 अप्रैल तक इस फिल्म ने विदेशों में 394 करोड़ रुपये कमाए थे. भारत में इसकी कुल कमाई (ग्रॉस) 1228 करोड़ रुपये रही, जबकि इसकी नेट कमाई 1041 करोड़ रुपये रही.

Advertisement

रिलीज के 18वें दिन 'धुरंधर: द रिवेंज' ने भारत भर में 14,229 शो के जरिए कुल 28.75 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की. लंबे वीकेंड का पूरा फायदा उठाते हुए 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 19 मार्च को 102.55 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार शुरुआत की. 

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 में रणवीर सिंह से ज्यादा इस किरदार के लिए सीरियस थे आदित्य धर, एक्टर को हाईट और वजन पूछकर किया फाइनल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Donald Trump की बड़ी धमकी, कहा- एक रात में ईरान को खत्म कर सकते हैं | Breaking