रिजेक्शन की वजह से चमकी किस्मत, किसी ने देखा ही नहीं था चेहरा बस इसी वजह से मिली शाहरुख खान के साथ फिल्म

हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं वह भारत के पॉपुलर क्रिकेट स्टार की पत्नी हैं. वह काफी समय से पर्दे से दूर हैं लेकिन फैन्स के बीच उनकी पहली फिल्म का क्रेज ही कुछ और है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शाहरुख खान के साथ डेब्यू का मौका यूं ही नहीं मिलता
Social Media
नई दिल्ली:

कहते हैं कि जो कुछ भी होता है, उसके पीछे कोई न कोई कारण होता है. रिजेक्शन को लेकर हिंदी सिनेमा में कई कहानियां है. रिजेक्शन की वजह से अभिनेता और अभिनेत्रियों को डिप्रेशन का सामना करना पड़ा लेकिन अनुष्का शर्मा के लिए रिजेक्शन वरदान साबित हुआ. ये जानकर आपको हैरानी होगी कि मल्टीपल रिजेक्शन की वजह से ही अनुष्का शर्मा को पर्दे पर पहली बार शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला था.

1 मई को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जन्मी अनुष्का ने कभी नहीं सोचा था कि वह फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगी क्योंकि अभिनेत्री आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं. अनुष्का पत्रकारिता और मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी और यही कारण था कि उन्होंने 15 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी. मॉडलिंग के दौरान भी उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा लेकिन पहली फिल्म साइन करने से पहले लगभग 1 महीने में उन्हें चार बार रिजेक्शन झेलना पड़ा था.

अनुष्का का फिल्मों में आने का इरादा नहीं था लेकिन वे विज्ञापन के लिए ट्राई कर रही थीं. विज्ञापन के ऑडिशन को क्रैक कर पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था. फाइनल ऑडिशन में भी उन्हें हर बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा, और जब उन्होंने पहली बार 'रब ने बना दी जोड़ी' के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया, तब भी उन्हें अपनी किस्मत पर भरोसा नहीं था. उन्हें लगता था कि यहां भी रिजेक्शन का सामना ही करना पड़ेगा.

Advertisement

खुद अनुष्का ने इस बात का खुलासा किया था कि ऑडिशन के दौरान वे बिल्कुल भी सीरियस नहीं थीं और बिना मेकअप और बालों को संवारे ही स्क्रीन टेस्ट देने के लिए पहुंच गई थी. कुछ दिन बात आदित्य चोपड़ा की टीम की तरफ से फोन आया कि आपको फाइनल ऑडिशन और बातचीत के लिए बुलाया गया है लेकिन तब भी उन्हें लग रहा था कि अब फाइनल में पहुंचकर निकाल देंगे लेकिन हुआ उसका उल्टा.

Advertisement

अभिनेत्री को फिल्म के लिए साइन किया और उसके पीछे की वजह थी रिजेक्शन. दरअसल आदित्य चोपड़ा को ऐसे नए चेहरे की तलाश थी, जिसे स्क्रीन पर कम ही देखा गया हो. अनुष्का ने खुद बताया कि अगर उन्हें विज्ञापन में रिजेक्शन नहीं मिला होता तो उनके साथ इतनी बड़ी फिल्म नहीं लगती.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
गुरुग्राम में जलभराव बना हादसे की वजह, नाले में गिरी बस
Topics mentioned in this article
Anushka Sharma
Anushka Sharma Age
Anushka Sharma Net Worth
Anushka Sharma Instagram
Anushka Sharma Kids
Anushka Sharma Movies
Anushka Sharma First Movie
Anushka Sharma Debut Movie
Anushka Sharma Shahrukh Khan Movie
Anushka Sharma News
Anushka Sharma Latest Update