अनुपम खेर की मां को सुनाई देना हुआ बंद, एक्टर ने वीडियो शेयर कर पूछा, प्लीज कोई अच्छी मशीन सजेस्ट करें

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर आकर अपनी मां की बड़ी तकलीफ को साझा किया है और लोगों से अपील की है वह उनकी मदद करें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अनुपम खेर की मां को सुनाई देना हुआ बंद
नई दिल्ली:

अनुपम खेर जितनी मस्ती-मजाक फिल्मों में करते नजर आते हैं, वैसा ही अंदाज उनका अपने घर में नजर आता है. अनुपम अपने काम से फ्री होने के बाद हिमाचल प्रदेश में अपने घर अपनी मां और फैमिली से मिलने जाते हैं. घर जाने के बाद एक्टर अपनी मां का हाल चाल लेते हैं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. ऐसा अनुपम खेर ने एक नहीं बल्कि कई बार किया है. अब एक्टर ने अपने नए वीडियो में भी घर के मजेदार पलों को कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस बार एक्टर ने अपनी मां की ऊंचा सुनने की तकलीफ भी लोगों के साथ शेयर की है और साथ ही एक अच्छी हियरिंग मशीन भी सजेस्ट करने के अपील की है.

अनुपम को चाहिए मां के लिए कान की मशीन
आज 10 फरवरी को अनुपम खेर ने अपनी मां, भाई और भाभी के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड किया है. इस वीडियो को अनुपम ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो में वह अपनी मां की ऊंचा सुनने की तकलीफ को सुन रहे हैं. इस वीडियो को शेयर कर अनुपम खेर ने इसके साथ एक लंबा चौड़ा नोट भी साझा किया है. एक्टर ने लिखा है, 'मां ने पहली बार माना कि कान की मशीन लगाने के बावजूद पूरी तरह से सुनाई नहीं देता है.मुझे अच्छा भी लगा कि उन्होंने सच बोला. अपनी तकलीफ का एहसास कराया. ताकि हम कुछ कर सकें! पर वो इससे दुखी भी है, ये जान कर दुख भी हुआ, तो आप में से है कोई माई का लाल, कान का डॉक्टर जो हमें कान की बेस्ट मशीन सजेस्ट कर सकें. सजेस्ट करने वाले का #EarSpecialist होना ज़रूरी है.
 

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
एक्टर ने आगे लिखा है, Please write to Herman at herman@anupamkhercompany.com बाकी तो घर में सेम टू सेम सीन था. भाई साहब ने नए जूते लिए है. वापस निक्कर पहनना शुरू कर दिया. आजकल मच्छर ढूंढते हैं. रैकेट लेकर. भाभी रीमा हंसती हैं और मां मच्छरों को लोकेट करती है. कहानी घर-घर की! जय माता की. बता दें, अनुपम का यह मजेदार पोस्ट उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और वो इस पर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'सर आपकी फैमिली बहुत फनी है'. दूसरे ने लिखा है, 'अनुपम खेर को फिल्मों में हंसाने का गुण फैमिली से मिला है'. तीसरे फैन ने लिखा है, 'सर आपकी मां बहुत क्यूट हैं और उनकी बात और भी ज्यादा मजेदार'. वहीं, कईयों ने एक्टर को उनकी मां के लिए कान की मशीन के लिए डॉक्टर के नाम भी सजेस्ट किए हैं. 


 

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी मामले में SIT को हर दिन 6-8 लाख चोरी की आशंका
Topics mentioned in this article
Anupam Kher Mother
Anupam Kher
Anupam Kher Instagram
Anupam Kher  latest Movies
Anupam Kher News