अनुपम खेर ने बनाई 'मेरे महबूब कयामत होगी' वायरल रील, शर्त लगा लीजिए इससे फनी वीडियो नहीं देखा होगा आज

अनुपम खेर ने अपनी इस रील से एक तीर से दो निशाने मारे हैं. उम्मीद है आप समझ गए होंगे कि हम क्या कहना चाह रहे हैं. नहीं समझे तो पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अनुपम खेर ने 'खोसला का घोसला' टीम के साथ बनाई वायरल रील
Social Media
नई दिल्ली:

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं. कभी अपनी मां दुलारी के साथ मजेदार बातचीत, कभी भाई राजू खेर के साथ रील, कभी ज्ञान की बातें तो कभी रैंडम वीडियो अनुपम खेर अपने फैन्स को एंटरटेनमेंट का डोज देते ही रहते हैं. अब सोशल मीडिया पर अभिनव बिष्ट की 'मेरे महबूब कयामत होगी' वाली रील वायरल हो तो सीनियर एक्टर इस ट्रेंड से अछूते कैसे रह सकते थे. अनुपम ने ये रील बनाने के लिए जिन लोगों का साथ लिया उससे एक तीर से दो निशाने मार दिए.

अनुपम खेर ने कैसे मारे एक तीर से दो निशाने?

यहां हम एक तीर से दो निशानों की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि अनुपम ने जिन लोगों के साथ मिलकर ये रील बनाई वो उनकी आने वाली फिल्म 'खोसला का घोसला 2' के कोस्टार्स हैं. इससे अनुपम ने आने वाली फिल्म की भी झलक या यूं कहें टीजर दे डाला और वायरल ट्रेंड में भी शामिल हो गए. अनुपम की इस रील पर सोशल मीडिया के भी मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. एक एक्स यूजर ने लिखा, मोदी जी देखिए 'इंस्टा पर आओ' कहकर आपने क्या कर दिया.

बात करें अनुपम खेर की वायरल रील की तो इसके साथ अनुपम खेर ने एक मजेदार कैप्शन लिखा. अनुपम ने लिखा, खोसला और खुराना कभी सिंक में काम नहीं कर सकते. यहां भी नहीं. जय हो. अनुपम खेर की इस पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, एंड ऑफ द ट्रेंड...बेस्ट. एक ने लिखा, एपिक. 

Advertisement

20 साल से हो रहा खोसला का घोसला का सीक्वल का इंतजार

अनुपम खेर, बोमर ईरानी, रणवीर शौरी और प्रवीण डबास के लीड रोल वाली खोसला का घोसला साल 2006 में आई थी. इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने खूब सराहा. ये फिल्म इतनी पसंद की गई कि तभी से इसके दूसरे पार्ट की डिमांड होने लगी थी. पिछले कुछ समय से इसे लेकर सुगबुगाहट भी थी लेकिन अब जाकर ऐसा लग रहा है कि 20 साल लंबा ये इंतजार अब खत्म होने वाला है. अनुपम खेर की वायरल रील ने इस फिल्म के फैन्स को खासा एक्साइट कर दिया है.

Featured Video Of The Day
यूपी विधानसभा सत्र से पहले सपा की बैठक, रणनीति बना रहे अखिलेश यादव
Topics mentioned in this article
Anupam Kher
Khosla Ka Ghosla 2
CJP
Viral Reel
Entertainment