धुरंधर 2 की इन दिनों चारों चर्चा हो रही है. फिल्म की ज्यादातर दर्शक तारीफ कर रहे हैं. लेकिन कुछ लोगों ने धुरंधर 2 को प्रोपगैंडा बताया है. अब फिल्म पर ऐसे आरोप लगाने वालों पर अनुपम खेर ने रिएक्शन दिया है. धुरंधर 2 पर प्रोपगैंडा के आरोप लगाने वालों पर अनुपम खेर ने तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि दर्शक मूर्ख नहीं हैं और वे फिल्म इसलिए देखते हैं क्योंकि उन्हें पसंद आती है. अनुपम खेर दिल्ली में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFD 2026) में मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने धुरंधर 2 की सफलता का जश्न मनाया और साथ ही 'द कश्मीर फाइल्स' की भी तारीफ की.
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2: आदित्य धर ने सुधारी धुरंधर 2 के ये बड़ी गलती, सिनेमाघरों में भेजे गए नए प्रिंट्स
क्या बोले अनुपम खेर
अनुपम खेर ने कहा, "जो लोग सिनेमा को प्रोपगैंडा फिल्म कह रहे हैं, उन्हें नजरअंदाज करना चाहिए. हम उन पर बहुत ज्यादा एनर्जी खर्च कर रहे हैं. वे अप्रासंगिक लोग हैं. आइए 'द कश्मीर फाइल्स' और 'धुरंधर' की सफलता का जश्न मनाएं. लोग मूर्ख नहीं हैं. वे 12 बजे की शो में हाउसफुल देखने नहीं जाते. लोग फिल्म इसलिए देखते हैं क्योंकि उन्हें पसंद आती है. जो लोग इसे प्रोपगैंडा कह रहे हैं, उनके लिए रेस्ट इन पीस." अनुपम खेर ने आगे कहा कि सिनेमा लोगों को बदल सकता है, लेकिन यह भी एक बिजनेस है.
और क्या कहा
उन्होंने अपनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का जिक्र करते हुए बताया कि यह 25 हफ्ते तक थिएटर में चली है, जो सिल्वर जुबली है. यह सीमित थिएटरों में रिलीज हुई थी और फिर दोबारा रिलीज होकर यह मुकाम हासिल किया. अनुपम खेर ने अभिनय की ट्रेनिंग पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि आज बिना ट्रेनिंग के अभिनेता बनना मुश्किल है. उन्होंने बताया कि उन्होंने 41 साल सिनेमा और 52 साल थिएटर में काम किया है, 550 फिल्में की हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि वे ट्रेंड एक्टर हैं. फेस्टिवल की तारीफ करते हुए खेर ने कहा कि यह दर्शकों को शिक्षित करने और लोगों को जोड़ने का अच्छा माध्यम है. उन्होंने आयोजकों, मुख्यमंत्री और सरकार को बधाई दी.