लाल सिंह चड्ढा पर सवाल पूछने पर अनु कपूर ने कहा 'आमिर खान कौन है', तो फैन्स ने यूं दिए मजेदार रिएक्शन

इस वीडियो में अनु कपूर कहते हुए सुने जा सकते हैं कि वे आमिर खान को नहीं जानते.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
अनु कपूर का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

अनु कपूर का नाम फिल्म इंडस्ट्री के सीनियर एक्टर्स की लिस्ट में शामिल होता है. अनु कपूर काफी सालों से इंडस्ट्री में हैं और उन्होंने अपने अभिनय का लोहा भी कई फिल्मों में मनवाया है. वैसे लोग अनु कपूर की रिस्पेक्ट तो बहुत करते हैं, लेकिन इन दिनों उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. इस वीडियो में अनु कपूर कहते हुए सुने जा सकते हैं कि वे आमिर खान को नहीं जानते. इस वीडियो में उन्होंने आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि लोग उन पर ही चुटकी लेने लगे हैं. 

विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से अनु कपूर का एक वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते है कि अनु कपूर पत्रकारों से घिरे हुए हैं. उस दौरान एक पत्रकार उनसे पूछता है कि, 'लाल सिंह चड्ढा...' जिस पर अनु कपूर बीच में उसे रोककर पूछते हैं कि 'वह क्या है'. फिर पत्रकार कहता है, 'लाल सिंह चड्ढा आमिर खान की जो मूवी आने वाली है...', इस पर फिर अनु कपूर कहते हैं, 'मैं फिल्में नहीं देखता. मैं नहीं जानता. मैं तो मूवी ही नहीं देखता. ना आपकी ना पराई. बात खत्म. मुझे तो पता ही नहीं है कि कौन है भाई". अनु कपूर के इस वीडियो पर लोगों की ढेरों मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. 

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "इसको पता नहीं आमिर खान कौन है", तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, "तो आप फिल्मों में काम करते ही क्यों हैं". वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, "वाह क्या एक्टिंग कर रहे हैं सर". एक अन्य ने लिखा है, "ओवर एक्टिंग के 200 रुपए काटो". एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा है, "अंताक्षरी खेलो बस तुम". बता दें, आमिर खान और करीना कपूर की लाल सिंह चड्ढा फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

Advertisement

VIDEO: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ आए नज़र

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान-इजरायल में भीषण जंग, War Zone से समझिए ताजा हालात | Iran War News | Kachehri