बोनी कपूर की बेटी अंशुला ने रचाई रोहन ठक्कर संग शादी, इंस्टाग्राम पर वेडिंग फोटोज शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

अंशुला कपूर आखिरकार अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड और स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की बेहद खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी की तस्वीरें
instagram

Anshula kapoor wedding Pics: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर के घर खुशियों ने दस्तक दी है. उनकी बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) आखिरकार अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड और स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं. मुंबई के आलीशान होटल 'ताज लैंड्स एंड' में दोनों ने बेहद निजी समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए.

अंशुला का दिल छू लेने वाला पोस्ट: "हमेशा तुम ही थे..."

अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए अंशुला कपूर ने अपने पति रोहन ठक्कर के लिए एक बेहद रोमांटिक और इमोशनल पेस्ट लिखी. उन्होंने लिखा कि

"Of all the people.
Of all the places.
Of all the timing.

It was you.

And somehow,
through every twist, detour, and surprise,
it is still you.

My favourite conversation.
My safest place.
My easiest choice.

Always you'

यानी जीवन के तमाम उतार-चढ़ावों के बाद भी उनका दिल हमेशा रोहन ठक्कर पर ही जाकर ठहरा है. इस दुनिया की अरबों की आबादी , दुनिया के हर कोने  और जिंदगी के हर अच्छे-बुरे दौर के बीच, किस्मत उन्हें हर बार रोहन के पास ही लेकर आई. उनके लिए रोहन सिर्फ एक हमसफर नहीं, बल्कि वह इंसान हैं जिनसे हर तरह से बात करके अपना दिल हल्का कर लेती है, रोहन के पास वह सबसे सेफ फील करती हूं. इन लाइन के जरिए अंशुला ने इस पल को अपनी जिंदगी का सबसे शानदार समय बताया है

आधे घंटे पहले अंशुला ने  इस पोस्ट को अपने ऑफिश्यली इंस्टा पर शेयर किया है. जिसके बाद से उनके इस पोस्ट पर उन्हें बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक लगातार बधाइयों और प्यार की बौछार कर रहे हैं. साथ ही न्यू वेडिड कपल को शादी की मुबारकबाद दे रहे है. 

Advertisement

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी की तस्वीरें
Photo Credit: instagram

गोल्ड रंग के लहगे में अशुला और आइवरी-गोल्ड शेरवानी में रोहन

शादी के लिए, अंशूला ने कोरल और गोल्ड रंग का खूबसूरत ब्राइडल लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने पन्ने (emerald) और कुंदन की शानदार ज्वेलरी पहनी थी. वहीं, रोहन ने आइवरी-गोल्ड शेरवानी और उससे मेल खाती पगड़ी पहनकर अपने लुक को पूरा किया.

अंशुला और रोहन

डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी लव स्टोरी

अंशुला और रोहन की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की मुलाकात साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी, जहां रात के 1:15 बजे उनकी पहली बातचीत शुरू हुई थी. इसके बाद पिछले साल जुलाई में रोहन ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में ठीक रात के 1:15 बजे अंशुला को प्रपोज किया था, और अब यह खूबसूरत जोड़ी हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे की हो चुकी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर बहन की विदाई के बाद बांधने वाले हैं सहरा? 41 साल के एक्टर की शादी को लेकर मिला बड़ा हिंट

Topics mentioned in this article
Anshula Kapoor
Rohan Thakkar
Anshula Kapoor And Rohan Thakkar Wedding
Bollywod