13 साल बाद जब अंशुला के रिसेप्शन पर 'गुंडे' बनकर नाचे रणवीर और अर्जुन, 'विक्रम-बाला' ने लूट ली महफिल

अंशुला के रिसेप्शन पर 13 साल बाद गुंडे की रीयूनियन देखी गई. मूवी के दो अहम किरदार बाला और विक्रम ने रिसेप्शन की रात को ऐसा यादगार बनाया कि हर कोई देखता रह गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
arjun kapoor and ranveer singh dance
instagram

बॉलीवुड गलियारों में शादियों का सीजन हमेशा ही कुछ न कुछ धमाकेदार लेकर आता है. अर्जुन कपूर की लाडली बहन अंशुला कपूर अब रोहन ठक्कर की दुल्हनिया बन चुकी हैं. 6 जुलाई को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद, इस कपल के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन और पोस्ट-पार्टीज के वीडियोज सोशल मीडिया पर लगातार तहलका मचा रहे हैं.

लेकिन इस पूरी महफिल की सबसे बड़ी लाइमलाइट चुराई बॉलीवुड के दो सबसे कूल 'गुंडे'- रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने. दोनों ने रिसेप्शन की रात को ऐसा यादगार बनाया कि हर कोई देखता रह गया.

तूने मारी एंट्रियां पर थिरके  गुंडे 

फिल्म फेयर के मुताबिक, रिसेप्शन पार्टी अपनी पूरी रफ़्तार में थी कि तभी डीजे पर सुपरहिट फिल्म 'गुंडे' का एवरग्रीन गाना 'तूने मारी एंट्रियां' बज उठा. गाना बजते ही रणवीर सिंह खुद को रोक नहीं पाए और पूरी एनर्जी के साथ स्टेज पर कूद पड़े.

Advertisement

विक्रम और बाला का रीयूनियन

रणवीर को स्टेज पर देख अर्जुन कपूर भी फुल ऑन जोश में आ गए. 13 सालों बाद फिल्म 'गुंडे' की इस मशहूर जोड़ी को एक साथ स्टेज पर धांसू डांस करते देख पूरा हॉल तालियों और हूटिंग से गूंज उठा. फैंस के दिलों में एक बार फिर दोनों को देखकर 'घंटियां' बजने लगीं.

रणवीर ने अपने सिग्नेचर डांस मूव्स दिखाए, तो वहीं अर्जुन ने अपने कूल स्वैग से बहन अंशुला के इस बेहद खास दिन को हमेशा-हमेशा के लिए अनफॉरगेटेबल बना दिया. सिर्फ अर्जुन ही नहीं, अंशुला के पति रोहन ठक्कर भी अपने साले अर्जुन और रणवीर के साथ जमकर झूमते नजर आए.

Advertisement

काले कुर्ते और लाल पॉकेट स्क्वायर में रणवीर का 'धुरंधर' अंदाज

वही पार्टी में इस रियूनियन के बाद रणवीर सिंह का एक अलग 'धुरंधर' रूप देखने को मिला. रणवीर की फिल्म 'धुरंधर' का गाना 'नाल नचना' पर मेहमानों के बीच घिरकर नाचते देखा गया.

अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ था अंशुला-रोहन का ये खूबसूरत सफर

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी का जश्न किसी रोलरकोस्टर से कम नहीं रहा. दोनों ने अक्टूबर 2025 में सगाई की थी, जिसके बाद ट्रेडिशनल गुजराती 'गोर धना' सेरेमनी मनाई गई थी. शादी के मेन फंक्शन्स की शुरुआत 21 जून को दूल्हे के परिवार के जरिए आयोजित 'माता की चौकी' से हुई थी. इसके बाद मेहंदी, चूड़ा और कलीरे की खूबसूरत रस्में निभाई गईं और 6 जुलाई को दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए.

यह भी पढ़ें: पटाखे की तस्करी करने वाला बच्चा कैसे बना हॉलीवुड का सुपरस्टार? दे चुका है 7 हजार करोड़ की ब्लॉकबस्टर हिट

Featured Video Of The Day
पश्चिम एशिया में फिर जंग का खतरा? ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव
Topics mentioned in this article
Anshula Kapoor
Anshula Kapoor And Rohan Thakkar Wedding
Reception Party
Gunday
Arjun Kapoor News