72 साल की दिग्गज एक्ट्रेस अनीता कंवल को नहीं मिल रहा है काम, बोलीं- आज शाहरुख मुझे पहचानेंगे भी नहीं, भगवान मुझे उठा लें

अनीता ने हाल ही के एक ऑडिशन के अनुभव को याद किया, जिसका उन पर गहरा असर पड़ा. उन्होंने बताया, "एक असिस्टेंट ने मुझसे अपना परिचय देने को कहा. मैंने कहा, 'मैं अनीता कंवल हूं और मैं तब से एक्टिंग कर रही हूं. जब आप में से ज्यादातर लोग पैदा भी नहीं हुए थे.'

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
एक्ट्रेस अनीता कंवल को ऑडिशन के बाद भी नहीं मिल रहा है काम
नई दिल्ली:

'बनेगी अपनी बात' और 'सोनपरी' जैसे मशहूर टीवी शो में काम कर चुकी दिग्गज अभिनेत्री अनीता कंवल ने लाइमलाइट से दूर रहने के सालों बाद अपने सामने आने वाली भावनात्मक मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की है. लगभग चार दशक तक काम करने का बाद  अभिनेत्री ने माना कि अब वह खुद को अनदेखा और भावनात्मक रूप से थका हुआ महसूस करती हैं.

सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए, अनीता ने हाल ही के एक ऑडिशन के अनुभव को याद किया, जिसका उन पर गहरा असर पड़ा. उन्होंने बताया, "एक असिस्टेंट ने मुझसे अपना परिचय देने को कहा. मैंने कहा, 'मैं अनीता कंवल हूं और मैं तब से एक्टिंग कर रही हूं. जब आप में से ज्यादातर लोग पैदा भी नहीं हुए थे.' उसके बाद, वे सब चुप हो गए." उन्होंने मजाकिया अंदाज में आगे कहा, "जाहिर है, मुझे वह रोल नहीं मिला."

'अब किसी को मेरा काम पसंद नहीं आता'
अपने अनुभव और लोकप्रियता के बावजूद अनीता ने कहा कि वह अपने ईगो को किनारे रखकर ऑडिशन देती रहती हैं. हालांकि, उन्हें लगता है कि अब इंडस्ट्री उनके टैलेंट की कद्र नहीं करती. उन्होंने कहा, "मैं ऑडिशन दे रही हूं, लेकिन ऐसा लगता है कि अब किसी को मेरा काम पसंद नहीं आता. पहले वे कहते थे कि मेरा चेहरा टीवी पर बहुत ज्यादा दिख चुका है, लेकिन मुझे टीवी पर काम किए हुए आठ साल हो गए हैं. आज, जब आप OTT प्लेटफॉर्म देखते हैं, तो हर प्रोजेक्ट में वही एक्टर नजर आते हैं. वे ज्यादा क्यों नहीं दिखते? शायद मेरा समय ही ठीक नहीं चल रहा है."

यह भी पढ़ें- लारा दत्ता की बेटी सायरा की 7 तस्वीरें, 5वीं देख कहेंगे- मिस यूनीवर्स की बेटी फिल्मों में आई तो सबकी छुट्टी कर देगी

एक साथ 13 शो से किए
अपने करियर के सुनहरे दौर को याद करते हुए, अनीता ने बताया कि इन सालों में उनकी जिंदगी कितनी बदल गई है.“मैं एक साथ 13 शो पर काम करती थी. जब लोग आपको याद करना बंद कर देते हैं, तो बहुत दुख होता है. बात यहां तक पहुंच जाती है कि मुझे खुद को खत्म कर लेने जैसा महसूस होने लगता है. अभी तीन दिन पहले ही, मैंने अपनी बेटी से कहा, ‘मैं आखिर जी क्यों रही हूं? मैं अब समाज या अपने काम में क्या योगदान दे रही हूं?' मैंने इस इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया है. मैंने हर तरह के रोल निभाए हैं और मुझे कई अवॉर्ड भी मिले हैं. तो फिर गलती किसकी है — मेरी या इस इंडस्ट्री की?”

Advertisement

 ‘मुझे 70 साल की महिला का रोल दो'
अनीता ने खुद पर शक करने की अपनी मुश्किल के बारे में भी बात की. सवाल उठाया कि उम्र के हिसाब से रोल करने की उनकी इच्छा के बावजूद उन्हें मिलने वाले मौके कम क्यों हो गए हैं. “अब मुझे खुद पर शक होने लगा है. मैं सोचती हूं कि क्या मुझमें ही कोई कमी है? क्या मैं कुछ गलत कर रही हूं? हां, मेरी उम्र बढ़ गई है, लेकिन मैं यह तो नहीं कह रही कि मुझे 12 साल की लड़की का रोल दो — मुझे 70 साल की महिला का रोल दो. मेरी उम्र के कई लोगों को खूब काम मिल रहा है, तो फिर मुझे क्यों नहीं?”

यह भी पढ़ें-  65 इंजेक्शन, 8 IVF फेल, अब 10 साल बाद 45 की उम्र में मां बनेगी यह एक्ट्रेस, शेयर बेबी शावर की फोटोज

Advertisement

‘मैं बिना किसी मकसद के बस जीना नहीं चाहती'
अपनी भावनात्मक स्थिति के बारे में और बताते हुए, अनीता ने साफ किया कि हालांकि उन्हें कभी-कभी बहुत ज्यादा दुख और बेमकसद जीना लगता है,लेकिन उनके मन में आत्महत्या के विचार नहीं आते.

“मुझे बहुत बेकार महसूस होता है. मैं यह तो नहीं कहूंगी कि मेरे मन में आत्महत्या के विचार आते हैं, लेकिन कभी-कभी मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं और कहती हूं, ‘अगर इस दुनिया में मेरे लिए कुछ भी सार्थक नहीं बचा है, तो मुझे अपने पास बुला लो.' मैं बिना किसी मकसद के बस जीना नहीं चाहती. लेकिन आत्महत्या के विचार कभी नहीं आए — मैंने बहुत मुश्किल दौर देखे हैं और कभी भी इस तरह से नहीं सोचा.”

'शाहरुख आज पहचानें भी ना'
एक्ट्रेस ने  कहा कि वो शाहरुख खान को उनके संघर्ष के दिनों से जानती हैं. उस वक्त दोनों ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत की थी, लेकिन आज शाहरुख बड़े सितारों में शामिल हैं और शायद अब वो उन्हें पहचान भी न पाएं.  उन्होंने इरफान खान, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल से जुड़े कई पुराने किस्से भी साझा किए. 

Featured Video Of The Day
'लाल टोपी' पर चढ़ रहा है नया रंग! अखिलेश के समाजवाद की नई पैकेजिंग!
Topics mentioned in this article
Anita Kanwal
Anita Kanwal Tv Show
Anita Kanwal News
Anita Kanwal Latest News