अभिनेता अनिल कपूर अपनी जबरदस्त फिटनेस के लिए जाने जाते हैं और फैंस के बीच उनकी एक खास पहचान है. इस उम्र में भी वे कई युवा कलाकारों को कड़ी टक्कर देते हैं. अपनी मेहनत और अनुशासित जीवनशैली के जरिए वे लाखों लोगों को फिट और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते हैं. बुधवार को अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम में किए गए वर्कआउट का वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में वे पूरे जोश के साथ हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं.
क्या अनिल कपूर की वर्कआउट वीडियो में
वीडियो में देखा जा सकता है कि वे फिटनेस के लिए किस तरह से मेहनत कर रहे हैं. वीडियो में अनिल कपूर ने एक मोटिवेशनल मोनोलॉग ऐड किया है, जिसमें कहा जा रहा है, "जिंदगी की सबसे ताकतवर चीजों में से एक है, लगातार मेहनत करना. मतलब किसी भी काम को सही तरीके से, बार-बार, बार-बार और फिर बार-बार करते रहना. इसी से बड़े-बड़े आंदोलन शुरू होते हैं, इसी से बड़े नतीजे मिलते हैं, इसी से आप अपना शरीर बनाते हैं और इसी से आप अपना बिजनेस खड़ा करते हैं. लगातार मेहनत का मतलब है हर दिन छोटी-छोटी जीत हासिल करना."
यंगस्टर के लिए क्या बोले एक्टर
अनिल कपूर ने पोस्ट के साथ लिखा, " आओ. मेहनत करो. दोहराओ." अनिल कपूर न सिर्फ अच्छी फिटनेस बनाए रखते हैं बल्कि वे संतुलित और साफ-सुथरी डाइट भी फॉलो करते हैं. वे रोजाना जिम जाते हैं और अपनी फिटनेस रूटीन को बहुत गंभीरता से लेते हैं. यही कारण है कि वे आज भी युवा कलाकारों को टक्कर देने से पीछे नहीं चूकते हैं.
ये भी पढ़ें: ये है पर्दे का सबसे मंहगे 'हनुमान', आखिरी वाला 'जय श्रीराम' बोलने के लेगा 40 करोड़
अनिल कपूर की फिल्म
अभी हाल ही में अनिल को फिल्म सूबेदार में जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा गया था. फिल्म में उनके अभिनय और एक्शन सीन की जमकर सराहना हुई थी. मनोरंजन जगत के कई कलाकारों ने अनिल के काम की जमकर सराहना की थी.
सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म 'सूबेदार' में अनिल कपूर ने अर्जुन मौर्य नाम के रिटायर्ड फौजी का किरदार निभाया है, जो स्थानीय रेत माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी बेटी (राधिका मदान) के साथ मिलकर जंग लड़ता है.