अनिल कपूर ने 20 साल बाद बताया वेलकम की पेंटिंग के पीछे छिपा गहरा मतलब, बोले- रॉयल्टी के पैसे कमाते हैं 

अक्षय कुमार के शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में अनिल कपूर ने 20 साल बाद वेलकम फिल्म की घोड़े वाली पेंटिक का खुलासा किया और बताया- पेंटिंग में छिपा गहरा मैसेज.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अनिल कपूर की वेलकम फिल्म की पेंटिंग है पॉपुलर
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा की क्लासिक कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' में मजनू भाई (अनिल कपूर) द्वारा बनाई गई पेंटिंग आज भी सोशल मीडिया पर मीम्स के रूप में बेहद लोकप्रिय है. हालांकि, हंसी-मजाक से इतर इस पेंटिंग के पीछे एक गहरा दर्शन (फिलॉसफी) छिपा है, जिसका खुलासा खुद अनिल कपूर ने किया है. दरअसल, हाल ही में अनिल कपूर अक्षय कुमार के होस्ट किए गए शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के होली स्पेशल एपिसोड में आए थे. शो के दौरान एक दर्शक ने बताया कि वह अनिल कपूर और अक्षय कुमार का बड़ा फैन है, खासकर दोनों की फिल्म 'वेलकम' का. उसने फिल्म की आइकॉनिक पेंटिंग, जिसमें एक गधा घोड़े पर सवार दिखता है, के पीछे की कहानी के बारे में पूछा.

टीशर्ट्स से रॉयल्टी कमाते हैं अनिल कपूर?

अनिल ने आगे इसकी फिलॉसफी समझाते हुए कहा, "पेंटिंग में घोड़ा और गधा हैं। घोड़ा एक्टिवनेस, मेहनत और लगन का प्रतीक है, जबकि गधा इसका उल्टा यानी आलस्य या कम मेहनत वाला. घोड़ा सारी मेहनत करता है, लेकिन क्रेडिट अक्सर गधा ले लेता है. यह बॉस-एम्प्लॉयी रिश्ते की तरह है, जहां मेहनत करने वाला कम पाता है और ऊपर वाला फायदा उठाता है." अनिल ने ऑडियंस से पूछा, "आप खुद को घोड़ा मानते हैं या गधा?"

वेलकम 3 से बाहर हो गए थे अनिल कपूर

'वेलकम' के बारे में बात करते हुए अनिल ने कहा, "सबसे पहले अक्षय साहब के साथ मैंने 'वेलकम 1' की थी. 'वेलकम 2' में वे नहीं थे. 'वेलकम 3' में मुझे निकाल दिया गया. अब 'वेलकम 4' में हम फिर साथ करेंगे." जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अनीस बाज्मी द्वारा निर्देशित कॉमेडी ड्रामा फिल्म वेलकम में मजनू भाई का किरदार अनिल कपूर ने बेहतरीन तरीके से निभाया था, जो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. वहीं, उनकी पेंटिंग इस किरदार को और मजेदार बनाती है. आज भी यह मीम कल्चर का हिस्सा बनी हुई है और बॉलीवुड की यादगार चीजों में शुमार है. 

ये भी पढें- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई में बेटी के साथ फंसी लारा दत्ता, धमाकों से लगा डर, बोलीं- 'घर की खिड़कियां हिल रही

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Holi 2026: आम से खास, सभी रंगों में डूबे... CM Yogi, Kejriwal और Rahul Gandhi ने यूं मनाई होली
Topics mentioned in this article