'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया...' नाना पाटेकर के निधन से टूटे अनिल कपूर, कहा- पहले सतीश और अब मेरा नान्या 

नाना पाटेकर के निधन पर अनिल कपूर ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया और कहा कि पहले सतीश और अब नान्या मुझे छोड़कर चला गया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अनिल कपूर ने नाना पाटेकर के निधन पर लिखा इमोशनल पोस्ट
नई दिल्ली:

नाना पाटेकर पंचतत्व में विलीन हो गए. कार्डियक अरेस्ट से दुनिया को अलविदा कहने वाले दिवंगत एक्टर को हर कोई याद कर रहा है. लेकिन इस दुख के पल में उनके दोस्त टूट गए हैं. इनमें नाम एक्टर अनिल कपूर का भी है, जिन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने जिगरी दोस्त को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. इतना ही नहीं उन्होंने अपने दोस्त सतीश कौशिक का भी जिक्र किया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 9 मार्च 2023 को 66 वर्ष की उम्र में सतीश कौशिक का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था. वहीं एक्टर की प्रार्थना सभा में अनिल कपूर टूट गए थे और रोते हुए नजर आए थे. वहीं अब अपने जिगरी दोस्त नाना पाटेकर के निधन ने उन्हें वही सदमा दोबारा दे दिया है. 

अनिल कपूर हुए इमोशनल 

अनिल कपूर ने दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,  मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया. पहले सतीश और अब मेरा नान्या. नान्या तू अचानक बहुत जल्दी चला गया. हमें छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए चला गया. बहुत मिस करूंगा तुझे लाइफ में. सेट पर फोन पर और बड़े पर्दे पर. इस पोस्ट पर रिद्धिमा पंडित, शरद मल्होत्रा और अहान कुमरा ने हार्ट इमोजी शेयर किया है. 

यह भी पढ़ें | क्यों सूर्यास्त के बाद हुआ नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई वजह 

Advertisement

नाना पाटेकर के जिगरी यार थे अनिल कपूर 

नाना पाटेकर और अनिल कपूर लंबे समय से दोस्त थे और उन्होंने मशहूर फिल्म फ्रैंचाइजी 'वेलकम' में 'उदय और मजनू' के किरदारों के तौर पर साथ काम किया था. वहीं पिछले दिनों अनिल कपूर की फिल्म में नाना पाटेकर ने कैमियो भी दिया था. इसके अलावा नाना और अनिल कपूर एक-दूसरे की तारीफ भी करते रहते थे. 

मिथुन चक्रवर्ती ने भी दी श्रद्धांजलि 

अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर दुख जाहिर किया. उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में अभिनेता को अपना करीबी दोस्त बताया और ऑन-स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन में भी उनकी सादगी की तारीफ की. मिथुन ने बताया कि वह नियमित रूप से पुणे स्थित नाना पाटेकर के घर जाया करते थे और दोनों के बीच गर्मजोशी भरी दोस्ती थी. उन्होंने कहा, "वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे और मैं अक्सर उनके घर जाया करता था. हालांकि, वह मेरे घर नहीं आते थे. वह बहुत अच्छे अभिनेता थे, बहुत सादगी से जीवन जीते थे और साधारण कपड़े पहनते थे."

Advertisement

यह भी पढ़ें | पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अमिताभ बच्चन ने दी श्रद्धांजलि, सलमान खान ने कहा-रेस्ट इन पीस भाऊ....

Featured Video Of The Day
मेट्रो बंद, 20 हजार जवान, SC का दखल.. CJP के प्रदर्शन को नहीं मंजूरी, आगे क्या?
Topics mentioned in this article
Nana Patekar
Anil Kapoor
Anil Kapoor Nana Patekar
Nana Patekar Death