अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म के जो सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं उन्हें देखकर लग रहा है कि फिल्म ना ही रिलीज हुई होती तो बेहतर होता कम से कम लीड स्टार्स की कुछ इज्जत तो बच जाती. एक तो पहले ही अनन्या अपने अतरंगी टैलेंट्स (जीभ से नाक छूना, कपिल शर्मा के शो में बताया था) की वजह से चर्चा में रही हैं. अब नई फिल्म रिलीज हुई तो डांस के मामले में भी छीछालेदर हो गई. अब गलती कोरियोग्राफर की हो, सीन की डिमांड की या फिर डायरेक्टर की जिसने ये सीन प्लान किया लेकिन स्क्रीन पर नजर तो अनन्या ही आ रही हैं ना ऐसे में सवाल तो उठेगा ही है और बात निकलेगी तो दूर तक भी जाएगी.
सोशल मीडिया पर हंगामा अनन्या पांडे के साथ खत्म हुआ भरतनाट्यम!
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर फिल्म के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं और इन्हीं में एक है वो डांस सीन वाला वीडियो. पार्थ नाम के एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, भरतनाट्यम की शुरुआत 200 ईसा पूर्व हुई थी और 2026 में अनन्या पांडे के साथ इसका अंत हुआ. दरअसल वीडियो में अनन्या बहुत ही अतरंगी स्टाइल में भरतनाट्यम करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का ये अंदाज किसी को हजम नहीं हुआ.
अपने ही वीडियो पर कमेंट करते हुए इस यूजर ने लिखा, इन्हें तो एक्टिंग भी नहीं आती. पता नहीं फिल्में क्यों मिलती हैं. जाह्नवी कपूर के साथ भी यही केस है. एक ने लिखा, बॉलीवुड को ट्रेडिशन और ट्रेडिशनल डांस फॉर्म की कोई इज्जत नहीं और ये बात वे कई बार साबित कर चुके हैं. एक ने लिखा, भगवान के लिए कुछ तो छोड़ दो.
बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल
Sacnilk पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी के लीड रोल वाली ये फिल्म दो दिन में 8.81 करोड़ की कमाई कर पाई है. फिल्म को शुरुआत भी काफी धीमी ही मिली थी. पहले दिन यानी कि 22 मई को फिल्म ने महज 3 करोड़ कमाए थे. ये 8.81 करोड़ का आंकड़ा भी ओवरसीज कलेक्शन को मिलाकर निकला है.
कंगना रनौत ने इशारों-इशारों में कसा तंज
अब एक तरफ सोशल मीडिया पर लोग खुल कर अनन्या के लिए तरह-तरह की कमेंटबाजी कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इशारों में निशाना साधा है. एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर वैजयंती माला की एक तस्वीर शेयर की और इसके साथ कैप्शन में लिखा, एक बात जरा याद दिला दूं धरती पर रहने वाला हर जीव इंसान नहीं होता. कुछ सिर्फ इसलिए होते हैं ताकि आम इंसान उनकी पूजा कर सकें. कंगना की ये पोस्ट अनन्या पर सीधे कमेंट के तौर पर देखी जा रही है.
यह भी पढ़ें: राखी सावंत का छलका दर्द - लोग मुझे बीवी बनाने लायक नहीं समझते, तीन साल में टूटी 2 शादियां, मारना चाहता था पति!