भारत में सबसे पहले ऑस्कर जीतने वाली 44 साल पुरानी वो फिल्म, अमरीश पुरी भी आए थे नजर, 11 नॉमिनेशन में 8 ऑस्कर जीतकर रचा इतिहास

India first Oscar winner: Oscar 2026 से पहले एक बार फिर 1982 की फिल्म गांधी चर्चा में है. महात्मा गांधी के संघर्ष पर बनी इस फिल्म ने 11 नॉमिनेशन में से 8 ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जब गांधी की कहानी ने ऑस्कर में बजाया भारत का डंका
नई दिल्ली:

ऑस्कर 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और पूरी दुनिया की नजरें 15 मार्च को होने वाले इस बड़े अवॉर्ड शो पर टिकी हैं. भारत में भी हर साल की तरह इस बार भी ऑस्कर को लेकर काफी एक्साइटमेंट है. इसी बीच एक दिलचस्प सवाल फिर चर्चा में आ गया है कि आखिर वो कौन-सी फिल्म थी जिसने सबसे पहले ऑस्कर के मंच पर भारत का नाम चमकाया था. इसका जवाब है 1982 में आई फिल्म ‘गांधी'. महात्मा गांधी की जिंदगी और उनके संघर्ष पर बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में खूब तारीफ बटोरी थी. यही वजह है कि इस फिल्म ने ऑस्कर में भी शानदार जीत हासिल की और भारत से जुड़ी कहानी को ग्लोबल मंच पर खास पहचान दिलाई.

ट्रेन वाली घटना जिसने बदल दी जिंदगी

फिल्म में महात्मा गांधी की जिंदगी का एक ऐसा मोमेंट भी दिखाया गया है जिसने उनकी सोच ही बदल दी थी. साल 1893 में दक्षिण अफ्रीका में उनके साथ एक घटना हुई थी. वे ट्रेन के उस डिब्बे में बैठे थे जो सिर्फ गोरे लोगों के लिए था. इसी वजह से उन्हें ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया. इस अपमान ने गांधी के अंदर अन्याय के खिलाफ लड़ने की ताकत पैदा कर दी. यहीं से उनके संघर्ष की असली शुरुआत हुई और आगे चलकर उन्होंने पूरी दुनिया को अहिंसा और सत्याग्रह की ताकत दिखाई.

ये भी पढ़ें- जिम शॉर्ट्स पहनकर ऑस्कर अवॉर्ड में पहुंच गया था ये एक्टर, होस्ट ने उड़ाया मजाक तो सबके सामने सुनाई खरी-खोटी

आजादी के आंदोलनों की झलक

फिल्म में भारत की आजादी की लड़ाई से जुड़े कई बड़े मोमेंट्स भी दिखाए गए हैं. इसमें जलियांवाला बाग हत्याकांड, नमक सत्याग्रह और अंग्रेजों के खिलाफ हुए जन आंदोलनों की झलक देखने को मिलती है. साथ ही उस दौर के कई बड़े नेताओं के किरदार भी फिल्म में नजर आते हैं. जवाहरलाल नेहरू का रोल रोशन सेठ ने निभाया था. सरदार वल्लभभाई पटेल के किरदार में सईद जाफरी दिखे, जबकि मौलाना अबुल कलाम आजाद का रोल वीरेंद्र राज़दान ने किया था. वहीं मोहम्मद अली जिन्ना के किरदार में अलीक पदमसी नजर आए थे.

Advertisement

बेन किंग्सले का दमदार रोल

फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार अभिनेता बेन किंग्सले ने निभाया था और उनके अभिनय की दुनियाभर में खूब तारीफ हुई थी. इसी रोल के लिए उन्हें ऑस्कर में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था. वहीं फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए भारतीय डिजाइनर भानु अथैया को ऑस्कर से सम्मानित किया गया. वे ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय बनीं. इसके अलावा अमरीश पुरी भी फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए दिखे थे.

ये भी पढे़ं- OSCAR 2026: ऑस्कर में जब बीच एंकर ने किया था सुपरस्टार की बीवी पर मजाक, स्टेज पर आकर एक्टर ने जड़ दिया तमाचा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Adani Green Energy का दुनिया में बजा डंका, 1 साल में जोड़ा 5GW रिन्यूएबल कैपेसिटी, शेयरों में उछाल
Topics mentioned in this article