रेखा-अमिताभ की वो आखिरी फ्लॉप फिल्म, शशि, जया, संजीव कुमार भी बचा नहीं पाए लाज, हुए जुदा तो बनी कल्ट क्लासिक

अमिताभ-रेखा ने आखिरी बार साथ में काम किया था, वो दर्शकों को सिनेमा हॉल तक खींचने में नाकामयाब रही. हालांकि इसके गाने काफी हिट हुए और आज ये फिल्म हिन्दी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्मों में शुमार की जाती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमिताभ-रेखा की आखिरी फिल्म सिलसिला

अमिताभ और रेखा की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में शुमार किया जाए तो कुछ गलत नहीं होगा. इस जोड़ी का जादू कुछ ऐसा था कि इनके ऑफस्क्रीन रोमांस की गॉसिप से फिल्म मैगजीन्स भरी रहती थीं. फिर एक समय ऐसा आया कि इन दोनों कलाकारों ने कभी साथ में काम नहीं किया. लेकिन ताज्जुब की बात है कि अमिताभ और रेखा की वो फिल्म, जिसमें उन्होंने आखिरी बार साथ में काम किया था, वो दर्शकों को सिनेमा हॉल तक खींचने में नाकामयाब रही. हालांकि इसके गाने काफी हिट हुए और आज ये फिल्म हिन्दी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्मों में शुमार की जाती है.

कौन सी थी फिल्म, क्या थी कहानी?

हम बात कर रहे हैं यश चोपड़ा की 1981 में रिलीज हुई फिल्म सिलसिला की. फिल्म की कहानी एक ऐसे रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां प्यार, शादी और एक्स्ट्रा-मैरिटल इमोशंस एक साथ टकराते हैं. यही लव ट्रायंगल इसकी सबसे बड़ी ताकत भी बना और विवाद की वजह भी. उस समय इस तरह की कहानी को बड़े पर्दे पर इतने खुले तरीके से दिखाना काफी बोल्ड माना जाता था. फिल्म में अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन की मौजूदगी ने ऐसा असर डाला कि दर्शकों ने स्क्रीन पर दिख रही कहानी को उनकी रियल लाइफ से जोड़कर देखना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी का पहला नवरात्रि गीत रिलीज, ममता की छांव सुनकर भर आएंगी आंखें, मां के 9 रूपों की अद्भुत कहानी

रिलीज के दौरान फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. कुछ दर्शकों को इसकी कहानी और ट्रीटमेंट पसंद आया, लेकिन बड़े स्तर पर यह बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर पाई. हालांकि, फिल्म की असली चर्चा थिएटर के बाहर ज्यादा हुई. परदे की कहानी को लोग रियलिटी के जोड़ रहे थे.

Advertisement

समय के साथ कल्ट स्टेटस मिला

समय बीतने के साथ इस फिल्म को एक अलग नजरिए से देखा जाने लगा. इसके म्यूजिक, डायलॉग्स और इमोशनल लेयर्स ने धीरे-धीरे इसे एक कल्ट स्टेटस दिला दिया. खास तौर पर इसके गाने और कुछ सीन आज भी याद किए जाते हैं और सोशल मीडिया से लेकर मीम्स तक में बार-बार इस्तेमाल होते हैं. फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यही रही कि यह सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं थी, बल्कि रिश्तों की जटिलता और भावनाओं के टकराव को दिखाती थी. यही वजह है कि जो फिल्म रिलीज के वक्त फ्लॉप मानी गई, वही आज हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित और यादगार फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

Featured Video Of The Day
देश के 5 राज्यों में Monsoon का तांडव!; मुंबई में Alert, गुजरात में बारिश से हाहाकार
Topics mentioned in this article
Amitabh Bachchan
Rekha
Amitabh Rekha Last Film
Silsila Movie 1981
Silsila
Amitabh Rekha Love Story
Jaya Bachchan