समय रैना को अमिताभ बच्चन ने दिया इशारों में संदेश, क्रिप्टिक पोस्ट में कही ये बात

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक पोस्ट किया है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा. इसे समय रैना से जोड़ कर देखा जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
अमिताभ बच्चन ने कियया क्रिप्टिक पोस्ट
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन ने अपने X अकाउंट पर आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट करते हैं, उनके पोस्ट आए दिन चर्चा में आ जाते हैं. हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट किया, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा. बिग बी ने लिखा, T 5705- क्या मैंने ऐसा नहीं कहा था?" इसके तुरंत बाद कई यूजर्स इस पोस्ट को कॉमेडियन समय रैना के लेटेस्ट स्टैंड-अप स्पेशल, 'Still Alive' से जोड़ने लगे.  जिसमें उन्होंने अपने विवादित शो 'India's Got Latent' के बारे में बात की थी. कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में जाकर पूछा कि क्या अमिताभ ने समय का एपिसोड देखा है और क्या यह पोस्ट उसी के बारे में हैं. 

समय रैना ने बिग बी के बारे में क्या कहा?
1 घंटे 21 मिनट के इस स्पेशल शो के दौरान समय रैना ने 'कौन बनेगा करोड़पति' में अपनी मौजूदगी के बारे में भी बात की, जहां उन्होंने तन्मय भट्ट के साथ एक गेस्ट कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया था. उन्होंने बताया कि उन्होंने जान-बूझकर अमिताभ बच्चन के सामने कोई विवादित मजाक करने से परहेज किया. उन्होंने कहा,  मैं KBC में गया था. मेरे दिमाग में यह बात नहीं आई थी कि सर आपने पोलियो के इतने ऐड किए, फिर भी आप अपने बेटे को अपने पैरों पर खड़ा क्यों नहीं कर पाए, सर."

यह भी पढें- Asha Bhosle Funeral: कब और कहां होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, बेटे आनंद भोसले ने शेयर की डिटेल्स

उन्होंने आगे कहा, "मैंने वहां यह बात नहीं की, है ना? वहां मैंने कहा कि मेरी दादी आपकी बहुत बड़ी फैन हैं. मेरी दादी को गुजरे हुए 7 साल हो चुके हैं." ऑनलाइन कंटेंट पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह सब एक खेल था. आप इंडियन इंटरनेट पर ईमानदार नहीं रह सकते. आप खुद जैसे नहीं रह सकते. आप खेल खेलते हैं, आप माहौल के हिसाब से चलते हैं."

Advertisement

विवाद के दौरान KBC टीम से संपर्क किया
समय ने आगे बताया कि विवाद के दौरान उन्होंने 'कौन बनेगा करोड़पति' से जुड़े एक सीनियर सदस्य से संपर्क किया था और उनसे सलाह मांगी थी. "उन्होंने कहा कि कोई जोक भेजो. मैंने सोचा, 'अगर मैंने इन्हें यह जोक भेज दिया, तो अमिताभ बच्चन का ही फोन आ जाएगा.'" उन्होंने इस बारे में भी बात की कि खबरों में अपना नाम देखकर अमिताभ ने कैसी प्रतिक्रिया दी होगी. उन्होंने कहा कि शायद शुरू में उन्हें इस विवाद के के बारे में अंदाजा नहीं लगा होगा.

यह भी पढें- विभाजन के समय माता- पिता की आंखों के सामने हुई थी हत्या, क्लर्क से राइटर बन लिखे 240 गाने, 'मेरे देश की धरती' के लिए मिला सम्मान

Advertisement

समय रैना ने विवाद पर खुलकर बात की

अपने YouTube स्पेशल में समय रैना ने 'India's Got Latent' से जुड़े विवाद पर बात की. यह विवाद तब शुरू हुआ जब 2025 में पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया ने शो में एक कमेंट किया. इस एपिसोड के बाद भारी विरोध हुआ, FIR दर्ज हुईं और आखिरकार शो बंद कर दिया गया. समय ने शो के बाद मिली आलोचना और उनके करियर और मानसिक स्वास्थ्य पर उसके असर के बारे में भी बात की.  

कॉमेडियन ने शो की वापसी का ऐलान किया

 समय ने  बताया कि 'India's Got Latent' वापस आएगा. उन्होंने कहा कि शो का अंत इससे बेहतर तरीके से नहीं हो सकता था.  उन्होंने कहा, "शो तो मैं जरूर लाऊंगा भाई, क्योंकि उस शो को करने में मुझे बहुत मजा आता था. अब जब तक मैं इस दुनिया में हूं, बस मजे करने हैं. मैं एक एकदम बिंदास शो करूंगा."
 

Featured Video Of The Day
Iran-US Peacetalks: बातचीत विफल होने के बाद अब आगे क्या होने वाला है? ट्रंप करेंगे हमला?