कौन हैं अमिताभ बच्चन के दामाद? रणबीर कपूर की बुआ के लड़के कहलाते हैं अभिषेक बच्चन के जीजा

कौन हैं अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा, जो लाइमलाइट से रहते हैं दूर लेकिन हैं दो बड़े खानदानों की मजबूत कड़ी. कपूर परिवार की विरासत और बच्चन परिवार के रिश्ते को संभालते हुए उन्होंने बिजनेस में भी शानदार मुकाम हासिल किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कौन हैं अमिताभ बच्चन के दामाद?
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दो सबसे प्रतिष्ठित खानदान, कपूर और बच्चन जब एक रिश्ते में बंधे तो हर किसी की नजर उस शख्स पर गई जिसने ये कड़ी जोड़ी. ये शख्स ना तो फिल्मी पर्दे का सितारा है और ना ही लाइमलाइट का हिस्सा बनना पसंद करता है., लेकिन उसका कद किसी स्टार से कम नहीं. हम बात कर रहे हैं निखिल नंदा की. जो एक तरफ राज कपूर के नाती हैं और दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन के दामाद. फैमिली लीगेसी, बिजनेस और विरासत, तीनों को बैलेंस करना उनकी पहचान बन चुका है.

निखिल नंदा का पारिवारिक बैकग्राउंड

निखिल नंदा का जन्म 1974 में दिल्ली में हुआ. उनके पिता राजन नंदा एक बड़े बिजनेसमैन थे. जबकि मां ऋतु नंदा, राज कपूर की बेटी थीं. इस तरह निखिल का रिश्ता कपूर खानदान से सीधा जुड़ता है. रणबीर कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर जैसे सितारे उनके कजिन हैं. यानी फिल्मी दुनिया की चमक-दमक उनके लिए नई नहीं रही.

बच्चन परिवार से जुड़ा रिश्ता

साल 1997 में निखिल नंदा ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन से शादी की. इस शादी ने दो बड़े परिवारों को एक कर दिया. उनके साले अभिषेक बच्चन हैं. निखिल और श्वेता के दो बच्चे हैं. अगस्त्य नंदा जो ‘द आर्चीज' से एक्टिंग में डेब्यू कर चुके हैं और बेटी नव्या नवेली नंदा जो खुद एक सक्सेसफुल ऑन्त्रप्रन्योर हैं.

बिजनेस में निखिल नंदा 

अमेरिका से पढ़ाई पूरी करने के बाद निखिल 1997 में अपने फैमिली बिजनेस एस्कॉर्ट्स ग्रुप से जुड़े. उस समय कंपनी मुश्किल दौर से गुजर रही थी. निखिल ने अपने पिता के साथ मिलकर कंपनी को फिर से खड़ा किया. 2007 में वो जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर बने और 2013 में पिता के निधन के बाद कंपनी की कमान संभाली.

Advertisement

नई ऊंचाइयों की ओर सफर

निखिल नंदा की लीडरशिप में एस्कॉर्ट्स ने तेजी से तरक्की की. 2021 में कंपनी ने जापान की कुबोटा कॉर्पोरेशन के साथ साझेदारी की और 2022 में इसका नाम बदलकर एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड कर दिया गया. आज कंपनी का मार्केट कैप करीब 36,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

Featured Video Of The Day
15 जुलाई तक पीएफ खाते में आएगा 8.25% ब्याज! जानिए EPFO का नया सेंट्रलाइज्ड प्लान
Topics mentioned in this article
Amitabh Bachchan
Nikhil Nanda
Amitabh Bachchan Son In Law
Amitabh Bachchan Nikhil Nanda
Nikhil Nanda Family
Nikhil Nanda Business
Who Is Nikhil Nanda
Nikhil Nanda Photos
Nikhil Nanda Shweta Bachchan Marriage
Nikhil Nanda Shweta Nanda Divorce
Shweta Bachchan Photos
Shweta Bachchan Wedding
Abhishek Bachchan
Raj Kapoor
Ritu Nanda
Jaya Bachchan
Amitabh Jaya Wedding