बुलेट प्रूफ शीशे के पीछे रहकर फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, जलसा को बम से उड़ाने की धमकी के बाद बढ़ी सुरक्षा

अमिताभ बच्चन की सुरक्षा के ये इंतजाम अक्टूबर में मुंबई पुलिस को मिले एक ईमेल के बाद किए गए हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. बताया जा रहा है कि यह धमकी भरा ईमेल मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) इलाके के एक स्कूल को मिला था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बुलेट प्रूफ शील्ड के पीछे खड़े होकर फैन्स से मिलते दिखे अमिताभ बच्चन
Social Media
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन हर रविवार को मुंबई में अपने घर 'जलसा' के बाहर फैन्स से मुलाकात करते हैं. यह बिग बी की एक ऐसी परंपरा है जिसे वे सालों से निभाते आ रहे हैं. इस रविवार यानी 1 नवंबर को भी अमिताभ अपने घर से बाहर आए और बाहर इंतजार कर रहे फैन्स से मुलाकात की. सभी का अभिवादन किया लेकिन इस बार उनकी सुरक्षा और कड़ी और पहले से ज्यादा चाक चौबंद थी. इस बार अमिताभ बच्चन एक ट्रांसपेरेंट बुलेट प्रूफ शीट के पीछे खड़े होकर फैन्स से मुलाकात करते नजर आए. ऐसा माना जा रहा है कि सीनियर एक्टर की सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्क रहने के तौर पर इस तरह के इंतजाम किए गए हैं.

'जलसा' के बाहर फैन्स का अभिवादन करते अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन अपने जुहू वाले बंगले से बाहर आए और वहां जमा भारी भीड़ का अभिवादन किया. हर रविवार की तरह इस बार वे खुले में नहीं बल्कि सिक्योरिटी शीट के पीछे थे. सोशल मीडिया पर जब ये वीडियो आया तो लोगों को थोड़ा अटपटा लगा लेकिन सीनियर एक्टर के सुरक्षा इंतजाम को देखकर उन्हें खुशी भी हुई. हाल में टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद से इंडस्ट्री में काफी टेंशन का माहौल है. 

इस वीकली मुलाकात के दौरान अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन भी उनके साथ थे. जब अमिताभ भीड़ का अभिवादन कर रहे थे, तब अभिषेक अपने पिता के पीछे खड़े होकर भीड़ पर नजर रख रहे थे. अमिताभ बच्चन को सुरक्षा घेरे के अंदर हाथ उठाए देखा जा सकता है, जबकि बाहर फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए जमा थे. मौके पर सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे. सुरक्षा के ये इंतजाम अक्टूबर में मुंबई पुलिस को मिले एक ईमेल के बाद किए गए हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. बताया जा रहा है कि यह धमकी भरा ईमेल मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) इलाके के एक स्कूल को मिला था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
जर्मनी में भारतीय छात्रों की बाढ़ - 6 साल में 25 हजार से 70 हजार हुए स्टूडेंट, हर साल 10 हजार नए छात्र पहुंच रहे
Topics mentioned in this article
Amitabh Bachchan
Abhishek Bachchan
Entertainment News
Hindi News
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं