अमिताभ बच्चन की वो 'स्कूल फ्रेंड', करिश्मा कपूर जैसे सितारों के साथ दी हिट फिल्म, लेकिन 14वां बर्थडे बना आखिरी जन्मदिन

आपको रसना गर्ल तरुणी सचदेव याद हैं? जिनकी दर्दनाक प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी. 14 मई को उनकी मौत को हुई थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
करिश्मा कपूर और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों के साथ इस बच्ची ने किया काम
नई दिल्ली:

आपको तरुणी सचदेव याद है? नाम से भले ही आप इन्हें ना पहचान पा रहे हों, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आपको ‘आई लव यू रसना' बोलने वाली वो छोटी सी, मासूम सी बच्ची याद है, तो आप जरूर समझ जाएंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं. वही छोटी बच्ची जो हर बार गर्मियों के मौसम में आपके टीवी पर आती थी और ‘आई लव यू रसना' कहकर सबका दिल जीत लेती थी. लेकिन तरुणी ये चकाचौंध भरी दुनिया बहुत लंबे वक्त तक नहीं देख पाईं और जल्दी ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया. वह फिल्म पा में अमिताभ बच्चन की स्कूल की फ्रेंड बनी थीं, जिसके चलते वह काफी चर्चा में भी रही थीं. 

बेहद दर्दनाक हादसे में हुई तरुणी की मौत

14 मई 2012 की तरुणी अपनी मां के साथ नेपाल के मुक्तिनाथ मंदिर के दर्शन करने जा रही थीं कि तभी उनका विमान लैंडिंग के दौरान एक पहाड़ी से टकरा गया और क्रैश हो गया. इस हादसे में तरुणी और उनकी मां का निधन हो गया. तरुणी की मौत की खबर से हर किसी को धक्का लगा था. सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि जिस तारीख को तरुणी ने इस दुनिया में कदम रखा था उसी तारीख को उन्होंने दुनिया से अलविदा कह दिया. 14 मई, यानी जिस दिन एक्ट्रेस की मौत हुई उस दिन तरुणी का बर्थडे था.

अमिताभ बच्चन, करिश्मा कपूर के साथ किया काम

तरुणी ने छोटी सी उम्र से ही बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू कर दिया था. एक्ट्रेस रसना के विज्ञापन में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ नजर आई थीं. वहीं इसके अलावा वो अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म ‘पा' में भी नजर आई थीं. इस फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन की दोस्त का किरदार निभाया था. तरुणी की मौत की खबर सुनकर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की भो धक्का लगा था, उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) पर ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘'पा' में बाल कलाकार के तौर पर काम करने वाली तरुणी सचदेवा की नेपाल विमान हादसे में मौत पर स्तब्ध और दुखी हूं। काश! यह सच नहीं होता'.

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death: Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक की मौत पर बड़ा खुलासा! | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article